Posts

भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा ।

Image
भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा । नई दिल्ली (विजय शर्मा)। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने राजीव  कुमार राणा को ECGC (भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम) लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 7 सितंबर 2026 के आदेश के आधार पर की गई है।  मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ECGC लिमिटेड के एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल्स के अनुच्छेद 63 के तहत राष्ट्रपति ने राजीव कुमार राणा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 16 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इस संबंध में वाणिज्य विभाग के TFS अनुभाग के अवर सचिव अंकित श्रीवास्तव की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों और ECGC लिमिटेड, मुंबई के कंपनी सचिव को भी भेजी गई हैं।

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव।

Image
धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव। पूर्वी दिल्ली। श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति, ब्रह्मपुरी, दिल्ली के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव उपरांत छठी पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।माखन मिश्री,घी बूरा का भोग लगाकर कड़ी चावल का प्रसाद रुप में वितरण किया गया। मंदिर की महिला मंडली ने भगवान श्री कृष्ण की भजनांजलि पेश की।इस अवसर पर निगम पार्षद अनिल कुमार गौड़, परशुराम रावत, लोमेश त्यागी, हेमंत अवस्थी चिंटू, उमाकांत पंकज गुप्ता,पदम भार्गव मामा, तनुज सोलंकी, मोहित गुप्ता,नमन शर्मा सहित भारी संख्या में कृष्ण भक्त उपस्थित थे।

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)

Image
राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026) प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहा तुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia) - दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलने की व्यक्त की इच्छा. - 15 हजार से अधिक पौधों की नर्सरी कर चुके हैं वितरित, स्वयं तैयार करते हैं पौधे*श - देशी प्रजातियों के पौधों को बताया पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम - 'एक पौधा, एक संकल्प' के तहत हर संतान के नाम एक पौधा लगाने की अपील -प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। ऩई दिल्ली। ओडिशा के पर्यावरण प्रेमी एवं 'ग्रीन क्रूसेडर' के रूप में पहचान बना चुके श्री सत्यनारायण दास ने देशी पौधों के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया है। 2 जुलाई 2026 नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय वनस्पतिय...

डाक्टर भगवान नही, भगवान के अंश होते हैं -डा.हिमांशु

Image
डाक्टर भगवान नही, भगवान के अंश होते हैं -डा.हिमांशु नई दिल्ली (सं.)। राष्ट्रीय डाक्टर दिवस के अवसर पर  वर्द्धमान महावीर सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं हेड आफ दा डिपार्टमेंट डा.हिमांशु वर्मा ने कहा,कि मानवीय संवेदना को समझते हुए मरीज और तीमारदार डाक्टर को भगवान का रुप मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है,कि हम सभी डाक्टर पहले इंसान हैं और फिर उस भगवान के अंश के रूप में मरीजों के ईलाज में जुट जाते हैं, उन्होंने कहा, कि हमसभी डाक्टरों का प्रयास होता है,कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर ईलाज मिले और वो जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार में जाएं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है,कि डाक्टरों के बेहतर प्रयास के बावजूद मरीज की जान नही बच पाती,तो ऐसे में डाक्टरों को दोष देना ठीक नहीं होता।श्री वर्मा ने कहा,कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज के शत्रु नही होते, बल्कि हमारा प्रयास होता है,कि उन्हें बेहतर ईलाज मिले। उन्होंने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा,कि सफदरजंग अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए आधुनिक उपकरणों व नई तकनीकों के माध्यम से...

On the eve of Doctor's Day:ELDER CARE IN CRISIS AND TRANSITION: MEDICAL EXPERTS WARN AGAINST FORCED RETIREMENT AND OVER-MEDICALIZATION AMIDST GROWING AGING POPULATION.

Image
On the eve of Doctor's Day: ELDER CARE IN CRISIS AND TRANSITION: MEDICAL EXPERTS WARN AGAINST FORCED RETIREMENT AND OVER-MEDICALIZATION AMIDST GROWING AGING POPULATION. NEW DELHI -- India is hurtling towards an unprecedented demographic shift, with government data projecting that the population of citizens over the age of sixty-five will exceed twenty percent by the year 2050. On the Eve of Doctor's Day 2026, This looming reality has sparked urgent warnings from leading medical professionals and social activists regarding the systemic failures in current elder care models. During a comprehensive investigative session hosted by Ram Janaki Sansthan Positive Broadcasting House, officially known as RJS PBH, prominent experts dismantled the prevailing societal narratives surrounding aging. They exposed severe economic inefficiencies, deep-rooted social biases, and controversial medical practices that are currently undermining the dignity and health of senior citizens. Th...

आरजेएस पीबीएच ने कबीर जयंती पर, डिजिटल युग की नैतिकता पर चर्चा की.

Image
आरजेएस पीबीएच ने कबीर जयंती पर, डिजिटल युग की नैतिकता पर चर्चा की नई दिल्ली -- आध्यात्मिक दर्शन और आधुनिक मीडिया रणनीति के एक व्यापक संगम में, आरजेएस पीबीएच राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस ने उनतीस जून, दो हज़ार छब्बीस को अपना लगातार पांच सौ नब्बेवां वेबिनार आयोजित किया, जिसमें संत संत कबीर साहेब की 649 वीं जयंती (629 वां प्रकाश उत्सव) मनाई गई। आयोजक संस्था आरजेएस पीबीएच के संस्थापक उदय कुमार मन्ना और कार्यक्रम की सह-आयोजक नीति अरोड़ा द्वारा संचालित  डिजिटल शिखर सम्मेलन में डिजिटल युग में चरित्र निर्माण और सकारात्मक मूल्यों के ज्वलंत विषय पर चर्चा की गई।  नीति अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संत कबीर के दोहे का पाठ किया जो समाज को चरित्र निर्माण और सकारात्मक मूल्यों को स्थापित करते हैं। आरजेएस की टेक्निकल टीम ने आभासी कार्यक्रम को कई भौतिक स्थानों को जोड़ा । कबीर पंथी ओम प्रकाश द्वारा प्रबंधित दिल्ली के ईदगाह रोड स्थित श्री कबीर मंदिर और महंत डॉ नीरज स्वामी के मार्गदर्शन में विजय विहार , रोहिणी के कबीर मिशन मंदिर और लहरतार...

At the House of Commons presented with Scroll of Honour by the International Conference of Jurists.

Image
At the House of Commons presented with Scroll of Honour by the International Conference of Jurists.  The citation read: Scroll of Honour presented to Nitin Mehta, Author and Social Activist, London. 'In recognition of his distinguinshed contribution to social activism, indian cultural heritage, vegetarianism, animal welfare and community cohesion, this honour is conferred upon for promoting compassion, ahimsa, public service, inter-cultural understanding and humane values through his writings, campaigns and dedicated service to society. The citation was signed by Dr. K.G. Balakrishnan former Chief Justice of India and Dr. Adish Aggarwala President of International Council of Jurists. Nitin Mehta is telling Bob Blackman MP that I am targeting him to becoming Vegerarian! RJS PBH -RJS POSITIVE MEDIA  91+8368626368