लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने ब्रह्मा कुमारी संस्था की सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का राष्ट्रीय शुभारंभ किया
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने ब्रह्मा कुमारी संस्था की सकारात्मक परिवर्तन वर्ष2023 का राष्ट्रीय शुभारंभ किया व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के साथ विश्व निर्माण की कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारी संस्था*-ओम बिरला नई दिल्ली, 18 जून: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीप प्रज्जवलित कर ब्रह्मा कुमारी संस्था द्वारा चलाई जा रही सकारात्मक परिवर्तन वर्ष परियोजना का राष्ट्रिय शुभारंभ आज किया। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारी संस्था द्वारा स्थानीय इन्दिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में विस हज़ार से अधीक लोगों को संवोधित करते हुए बिड़ला जी ने कहा की पिछले आठ दशक से ब्रह्मा कुमारी संस्था व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण से विश्व निर्माण का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा की, इस सकारात्मक परिवर्तन वर्ष में यह विश्व व्यापी संस्था राजयोग शिक्षा के माध्यम से लोगों के अंदर नयी सकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मक चेतना तथा सकारात्मक प्रेरणा विकसित ...