महर्षि दयानंद सरस्वती का 198वें जन्मोत्सव पर आरजेएस की 135 वीं बैठक नजफगढ़ मेट्रो कार्यालय में संपन्न,16फरवरी से बैठकों का नया प्रारूप जारी. स्व० रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में आरजेएस का महर्षि दयानंद सरस्वती राष्ट्रीय सम्मान2021 घोषित.

महर्षि दयानंद सरस्वती का 198वें जन्मोत्सव पर आरजेएस की 135 वीं बैठक नजफगढ़ मेट्रो कार्यालय में संपन्न,16फरवरी से बैठकों का नया प्रारूप जारी. स्व० रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में आरजेएस का महर्षि दयानंद सरस्वती राष्ट्रीय सम्मान2021 घोषित. नई दिल्ली ।(आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वी जयंती पर रामजानकी संस्थान,आरजेएस नई दिल्ली द्वारा 12फरवरी2021को नजफगढ़ मेट्रो कार्यालय में आरजेएस की 135वीं सकारात्मक बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं और अतिथियों ने आर्य समाज के संस्थापक और सत्यार्थ प्रकाश के लेखक स्वामी दयानंद सरस्वती और स्थानीय समाजसेवी, आर्य समाज के अनुयायी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक के सह-आयोजक नजफगढ़ मेट्रो समाचार पत्र के संपादक शिवकुमार यादव व भावना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। शिवकुमार यादव ने स्व०रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021घोषित किया। मंच संचालन आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कु...