Posts

Showing posts with the label #rjsfacebooklive

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और संगीतकार पंकज मलिक की पुण्यतिथि 19 फरवरी पर आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया की प्रस्तुति.

Image
छत्रपति शिवाजी महाराज, गोपाल कृष्ण गोखले और पंकज मलिक के बारे में RJSसूचना -19फरवरी2021 "मराठा साम्राज्य" के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन -टीम आरजेएस फैमिली 19 फरवरी, 1630 में शिवनेरी दुर्ग (महाराष्ट्र) में जन्मे छत्रपति शिवाजी के पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम राजमाता जीजाबाई था। उनकी माता जीजाबाई जाधव कुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली महिला थीं और उनके पिता एक शक्तिशाली सामंत थे। शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन से ही वे उस युग के वातावरण और घटनाओं को भली प्रकार समझने लगे थे। बचपन से ही उनमें विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ देश में स्वाधीनता स्थापित करने की लौ प्रज्ज्वलित हो चुकी थी। छत्रपती शिवाजी महाराज (1630-1680 ई.) भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्यभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने। छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एव...