Posts

Showing posts with the label #azadikaamritmahotsav

आजादी की अमृत गाथा के संरक्षक चौधरी इंदराज सिंह सैनी के 80 में जन्मदिन 5 जनवरी 2023 को आरजेएस सकारात्मक बैठक हुई...................पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती और छेरता पर्व पर चर्चा के साथ आरजेएस फैमिली ने महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की स्मृति को किया नमन्.

Image
आजादी की अमृत गाथा  के संरक्षक चौधरी इंदराज सिंह सैनी ने 80 में जन्मदिन पर आयोजित की सकारात्मक बैठक. पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती और छेरता पर्व पर चर्चा के साथ आरजेएस फैमिली ने महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की स्मृति को किया नमन्. दिल्ली। श्रृंखलाबद्ध आजादी की अमृत गाथा के 112वें कार्यक्रम में भारतीय पर्व और त्योहारों की विशेषता और महापुरुषों की स्मृति को नमन् के साथ आरजेएस के सकारात्मक भारत -उदय आंदोलन के संरक्षक चौधरी इंदराज सिंह सैनी का अस्सीवां (80वां)जन्मदिन 5जनवरी 2023 को धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "इंसान के मन में उमंग होनी चाहिए, तरंग होनी चाहिए,अच्छी सोच होनी चाहिए, शरीर बचपन का है या जवानी का है या बुढ़ापे का है, सकारात्मक सोच होनी चाहिए। इंसान कभी भी किसी उम्र में भी जो चाहे कर सकता है। इस अवसर पर आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि चौधरी साहब का जन्मदिन पवित्र अवसर पर मनाया जा रहा है। सूर्य को अर्घ्य देते हुए ये मंत्र "ज्योति धाम सविता प्रबल, तुमरे तेजप्रताप.  छार छार है जल ब...