भारत- नेपाल सकारात्मक संबंध पर आरजेएस पीबीएच का पाॅजिटिव मीडिया डायलॉग.
भारत- नेपाल सकारात्मक संबंध पर आरजेएस पीबीएच का पाॅजिटिव मीडिया डायलॉग वीरगंज नेपाल। आरजेएस-पीबीएच,दिल्ली के तत्वावधान में 2047 तक श्रृंखलाबद्ध अमृत काल का सकारात्मक कार्यक्रम(पाॅजिटिव मीडिया डायलॉग) के 12 वें संस्करण में 16 जुलाई 2023 को राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार विश्व एक घर अभियान के तहत भारत-नेपाल सकारात्मक संबंध पर वेबिनार का आयोजन किया गया । आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित वेबिनार में नेपाल(वीरगंज)से जुड़कर नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्री राम -माता जानकी का अमर संबंध भारत-नेपाल मैत्री संबंध को अमरता प्रदान करता है। रामायण,गीता जैसे ग्रंथ दोनों देशों की साहित्यिक धरातल को भी सकारात्मक आयाम उपलब्ध कराता है। मैंने भी गीता का भाष्य भोजपुरी में किया है। भाषा की चर्चा करते हुए प्रो प्रमोद पाण्डेय हेरम्ब ने कहा कि भोजपुरी,मैथिली,मगही,हिन्दी दोनों देशों की बोलियों को एकरुपता देती है। संचालन करते हुए पत्रकार सह साहित्यकार राजीव गौतम ने कहा कि नेपाल के कपिलव...