'राष्ट्रीय ई—पुस्तकालय (एन.डी.एल.)' के लोकार्पण के साथ नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की भव्य शुरुआत.केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया मेले का उद्घाटन। #rjspbh,#rjspositivemedia
'राष्ट्रीय ई—पुस्तकालय (एन.डी.एल.)' के लोकार्पण के साथ नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की भव्य शुरुआत.केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया मेले का उद्घाटन। #rjspbh,#rjspositivemedia नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के उद्घाटन सत्र के दौरान 'राष्ट्रीय ई—पुस्तकालय (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी)' का लोकार्पण किया। केंद्रीय बजट 2023—2024 के दौरान घोषित बच्चों और किशारों के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित इस राष्ट्रीय ई—पुस्तकालय में अंग्रेजी सहित अनुसूची 8 में शामिल सभी 22 भाषाओं में फिक्शन, नॉन फिक्शन, विज्ञान और तकनीकी सहित अनेक विषयों पर पुस्तकों के पीडीएफ फॉमेट में ई—संस्करण, ऑडियो बुक्स उपलब्ध हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पढ़ने के आनंद का अवसर है। हमें गर्व है कि हमारे यहाँ भाषाओं की विविधता है। भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ पर अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं और कई भाषाओं में पाठकों के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहाँ सभी भारती...