साहित्य अकादेमी का साहित्योत्सव2023 संपन्न.... करुणा का वैश्विकरण होना चाहिए - कैलाश सत्यार्थी

साहित्य अकादेमी का साहित्योत्सव2023 16 मार्च को संपन्न. करुणा का वैश्विकरण होना चाहिए - कैलाश सत्यार्थी बच्चों के लिए कहानी-कविता, चित्रकला प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन विदेशों में भारतीय साहित्य, साहित्य और महिला सशक्तिकरण, मातृभाषा का महत्त्व और संस्कृत भाषा और संस्कृति विषयक आयोजित हुई परिचर्चाएँ नई दिल्ली। 16 मार्च 2023; साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित छह दिवसीय साहित्योत्सव का अंतिम दिन बच्चों से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित रहा। इसके अतिरिक्त एक अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम व्यक्ति और कृति शीर्षक से था, जिसे समाज सुधारक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ आयोजित किया गया। अपना वक्तव्य देते हुए कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि साहित्य अकादेमी साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों के लिए तीर्थ स्थल का दर्जा रखती है। मैं कई अन्य तीर्थों की यात्रा कर चुका हूँ और आज साहित्य अकादेमी जैसे तीर्थस्थल में भी मेरी उपस्थिति दर्ज हो गई है। यह उपस्थिति मेरे लिए इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि मैं कोई बड़ा साहित्यकार नहीं हूँ लेकिन साहित्य...