195वीं महात्मा फुले जयंती पर उनकी धर्मपत्नी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती 3 जनवरी को हर वर्ष शिक्षिका दिवस मनाने का आह्वान. 149 वीं आरजेएस सकारात्मक बैठक-सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल स्वरूपनगर जीटी करनाल रोड,दिल्ली में 11अप्रैल को आयोजित,सहआयोजक चौधरी इंद्रराज सिंह सैनी.

महात्मा फुले की 195वीं जयंती पर फुले दम्पत्ति के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान का लोकार्पण , साबित्रीबाई फुले की जयंती पर हर वर्ष मनाया जाएगा शिक्षिका दिवस -आरजेएस फैमिली महात्मा फुले की 195वीं जयंती पर 149 वीं आरजेएस बैठक में साबित्रीबाई की जयंती को शिक्षिका दिवस मनाने पर हुई चर्चा. नई दिल्ली । राम-जानकी संस्थान ,आरजेएस द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी श्रृंखलाबद्ध बैठकें जारी हैं। 11 अप्रैल को सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल, स्वरूपनगर,दिल्ली में 149 वीं आरजेएस सकारात्मक बैठक , सह आयोजक समाजसेवी चौधरी इंद्रराज सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।। इसका शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा राव फुले और साबित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता शहीद सम्मान अभियान के संयोजक हरपाल सिंह राणा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले और साबित्री बाई फुले वाली शिक्षा मिले तो नई पीढी में संस्कार, सहनशीलता और मानवता के गुण आ जाए। उन्होंने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका साबित्रीबाई की जयंती ...