तीन राज्यों में आरजेएस सकारात्मक भारतकी तीन दिन में चार बैठकों की तैयारी पूर्ण.तीन राज्यों में
तीन राज्यों में आरजेएस सकारात्मक भारत की तीन दिन में चार बैठकों की तैयारी पूर्ण. तीन राज्यों में. चार महापुरुषों के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान2021 होगा घोषित चार महापुरुषों के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान2021 होगा घोषित नई दिल्ली। सकारात्मक भारत जन-आंदोलन से जुड़े आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके के परिजन साल भर बाद एक बार फिर मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। 12 ,16 और 28 फरवरी तथा 6-7,11और 15 मार्च की सकारात्मक बैठकों के बाद दिल्ली बिहार और झारखंड में एक साथ तीन दिन में चार बैठकों की तैयारी पूरी हो गई है। राम जानकी संस्थान-आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि दिल्ली में दीप माथुर ,बिहार में सत्येंद्र सिंह और राकेश कुमार तिवारी तथा झारखंड में पुष्कर बाला इन बैठकों के सह-आयोजक हैं। 21 मार्च की सुबह बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत बराप गांव में सत्येंद्र सिंह की 142वीं आरजेएस बैठक में बिहार स्थापना दिवस पर उनके ज्येष्ठ पुत्र स्वर्गीय कुणाल दीप सिंह पत्रकार की स्मृति में प्रथम स्वाधीन...