माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व्यापार मेला प्रगति मैदान, दिल्ली ( IITF2021) का लोकार्पण 14 नवंबर को करेंगे। बिहार भागीदार राज्य है, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड फोकस राज्य हैं। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव के साथ मेले का थीम है-‘आत्मनिर्भर भारत’. (#rjspositivemedia)(#rjsvani)
माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आईआईटीएफ का लोकार्पण करने जा रहे हैं। बिहार भागीदार राज्य है, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड फोकस राज्य हैं। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव के साथ मेले का थीम है-‘आत्मनिर्भर भारत’ (#rjspositivemedia) फाइल फोटो IIFT इस वर्ष, भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2021 का लोकार्पण माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार द्वारा नवंबर 14, 2021 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। आईआईटीएफ का 40वां संस्करण, इण्डिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन का महाकाय मेला, व्यापार और निवेश के कई अवसरों के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में समग्र रूप से भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष, यह मेला एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। फाइल फोटो IITF मेले का आयोजन प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर में किया जा रहा है। यह परिसर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) का अभिन्न अंग है, परिसर में चार ...