बिहार के औद्योगिक विकास में प्रवासी बिहारी योगदान देने के इच्छुक , बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन को लिखा पत्र.
बिहार के औद्योगिक विकास में प्रवासी बिहारी योगदान देने के इच्छुक , बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन को लिखा पत्र. नोएडा।शाहनवाज हुसैन बिहार सरकार के उद्योगमंत्री के प्रतिष्ठित पद को संभालने के अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इधर प्रवासी बिहारियों के चेहरे पर एक नया उमंग और उत्साह तैरने लगा है। डा.पवन कुमार झा आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया मुहिम राज्य में जागरूकता मुहिम चला रहा है। प्रवासी बिहारियों को भी लगता है कि नये मंत्री आने वाले समय में कई और प्रशंसाओं के पात्र बनेंगे। डॉ पी के झा वाइस प्रेज़िडेंट (आर & डी)जोवीस हेर्बल नॉएडा ने बिहार में नये उद्योग मंत्री की कमान संभालने वाले शहनवाज हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमलोग गर्व महसूस करते हैं कि आपके गतिशील नेतृत्व के तहत नया निवेश और महान रोजगार के अवसर एवं नए उद्योग स्थापित किए जाएँगे ।नये बिहार का निर्माण होगा ।साथ ही हम प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में पिछलें कई वर्षों से उद्योग लगाने में सक्रिय हैं । उन्होंने कहा क...