वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया,(WJI)की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर डिजिटल मीडिया तकनीकी कार्यशाला संपन्न,सदस्यता अभियान प्रारंभ ...कार्यशाला में डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव ने सरकार से वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऐक्ट खत्म ना करने और नया मीडिया काउंसिल बनाने की मांग की।
वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर डिजिटल मीडिया तकनीकी कार्यशाला संपन्न,सदस्यता अभियान प्रारंभ . कार्यशाला में डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव ने सरकार से वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऐक्ट खत्म ना करने और नया मीडिया काउंसिल बनाने की मांग की। नई दिल्ली। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यू जे आई) की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार 15 जनवरी 2023 को डिजिटल मीडिया की तकनीकी कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी ने की। कार्यशाला का संचालन यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय कुमार मन्ना ने किया। कार्यशाला में डिजिटल मीडिया के तकनीकी एक्सपर्ट श्री तीर्थांकर सरकार, श्री अविनाश कुमार सिंह ने पत्रकारों को सब्सक्राइबर्स बढ़ाने की नई विधियां बताई। डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने कहा कि आजादी के बाद पत्रकारिता में जिस तरह का बदलाव आया उसे देखते हुए सरकार को भी वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऐक्ट में संशोधन कर इलेक्ट्रोनिक मीडिया, ...