राजधानी दिल्ली के श्मशान घाटों के प्लेटफार्म पुनः नान-कोविड किए जाएं... विजय शर्मा।
राजधानी दिल्ली के श्मशान घाटों के प्लेटफार्म पुनः नान-कोविड किए जाएं... विजय शर्मा। 07-06-2021 नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के केसों में भारी कमी व मृतकों की संख्या भी न्यूनतम स्तर पर आते हुए श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) के महामंत्री विजय शर्मा ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल से मांग की है,कि दिल्ली नगर निगमों के अंतर्गत आने वाले सभी कोविड श्मशान घाटो में कोविड संक्रमण मृतकों की संख्या न्यूनतम होने के कारण अब आरक्षित प्लेटफार्मों की संख्या को कम कर देना चाहिए। जिससे की अब नान कोविड मृतकों को श्मशान घाटो में पर्याप्त जगह मिल सके।श्री शर्मा ने बताया,कि दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर से मचे हा हाकार के दौरान मुख्य कोविड दाह संस्कार श्मशान घाटो में प्लेटफार्म रिजर्व कर दिए गए थे,जो अभी तक रिजरव श्रेणी में ही है, जिसके कारण कई बार अब इन घाटों पर सामान्य मृतकों के परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा,कि वक्त की नजाकत को देखते हुए अब कोविड संक्रमित मृतकों के प्लेटफ...