Posts

रोगमुक्त भारत के निर्माण में आम नागरिकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी -डाक्टर हिमांशु वर्मा। #rjspositivemedia

Image
रोगमुक्त भारत के निर्माण में आम नागरिकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी -डाक्टर हिमांशु वर्मा।  #rjspositivemedia नई दिल्ली (विजय शर्मा)। केन्द्र सरकार द्वारा जहां स्वास्थ्य सेवाओ में बेहतरीन सुधार किए जा रहे हैं,वही राज्य सरकारें भी अपने -अपने स्तर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटी है, ऐसे में वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल के नैफ्रोलोजी विभाग के एमडी, डीएम एवं प्रोफेसर,हैड आफ दा डिपार्टमेंट डाक्टर हिमांशु वर्मा का कहना है,कि एक आम इंसान के शरीर की ग्रोथ बाल्यावस्था से 25 से 30 वर्ष तक होती है, उसके बाद आजकल के बदले हुए लाईफस्टाईल ने आम नागरिकों में बीमारियों का संचार कर दिया है,जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा,कि खान -पान और दैनिक व्यायाम ना करना भी मनुष्य की शारीरिक संरचना को प्रभावित करता है। श्री वर्मा ने कहा,कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है,ये बिल्कुल सत्य है, लेकिन ये भी हम सभी का दायित्व बनता है,कि अपने आप को कैसे स्वस्थ रखा जाए। इसके लिए जरूरी है,कि 30-35-40 की उम्र से ही हमें साल में एक बार नियमित अपने स्वास्थ्य की सभी जांचें करवानी चाहिए,साथ...

भाजपा नेता ने झुग्गी बस्ती में किया जन- संवाद .....

भाजपा नेता ने झुग्गी बस्ती में किया जन संवाद। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के लीगल सेल के सह संयोजक व दिल्ली कैंट विधानसभा के पू्र्व विधायक रहे करण सिंह तंवर के पुत्र भुवन तंवर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के पखवाड़ा उत्सव में संजय लेबर कैंप की झुग्गी बस्ती में जाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया ,साथ ही उन्होंने वहां रहने वाले नागरिकों के साथ भोजन किया।इस अवसर पर श्री तंवर ने कहा,कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों, गरीब व पिछड़े वर्ग के भाई बहनों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, उन्होंने हमेशा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है,कि नर सेवा नारायण सेवा को शिरोधार्य रखकर इन लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित करना,उसी से प्रेरणा लेकर इस कैंप में आकर अपने भाई-बहनों का हाल जाना।इस अवसर पर दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक सज्जन सिंह, खेमपाल राजपूत (टीवीसी एनडीएमसी सदस्य) सुरेन्द्र कुमार व झुग्गी बस्ती के प्रधान सहित सैकड़ों झुग्गी वासी मौजूद थे।