Posts

Showing posts from September, 2026

वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकास कत्याल बने टीम मैनेजर।

Image
वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकास कत्याल बने टीम मैनेजर। नई दिल्ली (खेसं.)।भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचो और पांच टी-20 मैचों के प्रबंधन के लिए दिल्ली जिला किक्रेट एसोसिएशन (डीडीसीए)के निदेशक विकास कत्याल को घरेलू श्रृंखला में टीम मैनेजर बनाया गया है।इस मौके पर डीडीसीए की मैनेजिंग कमेटी सहित सदस्यों ने कहा,कि यह डीडीसीए के लिए गौरव की बात है,कि हमारे बीच में से एक निदेशक विकास कत्याल को यह जिम्मेदारी दी है।सभी ने उन्हें इस दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा ।

Image
भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा । नई दिल्ली (विजय शर्मा)। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने राजीव  कुमार राणा को ECGC (भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम) लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 7 सितंबर 2026 के आदेश के आधार पर की गई है।  मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ECGC लिमिटेड के एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल्स के अनुच्छेद 63 के तहत राष्ट्रपति ने राजीव कुमार राणा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 16 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इस संबंध में वाणिज्य विभाग के TFS अनुभाग के अवर सचिव अंकित श्रीवास्तव की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों और ECGC लिमिटेड, मुंबई के कंपनी सचिव को भी भेजी गई हैं।

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव।

Image
धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव। पूर्वी दिल्ली। श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति, ब्रह्मपुरी, दिल्ली के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव उपरांत छठी पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।माखन मिश्री,घी बूरा का भोग लगाकर कड़ी चावल का प्रसाद रुप में वितरण किया गया। मंदिर की महिला मंडली ने भगवान श्री कृष्ण की भजनांजलि पेश की।इस अवसर पर निगम पार्षद अनिल कुमार गौड़, परशुराम रावत, लोमेश त्यागी, हेमंत अवस्थी चिंटू, उमाकांत पंकज गुप्ता,पदम भार्गव मामा, तनुज सोलंकी, मोहित गुप्ता,नमन शर्मा सहित भारी संख्या में कृष्ण भक्त उपस्थित थे।