Posts

वसंत कुंज में आयोजित एनबीटी, इंडिया का समर कैंपकिताबों के बीच मस्ती, रोमांच और बहुत कुछ नया सीखने का अवसर.#rjspbh

Image
वसंत कुंज में आयोजित एनबीटी, इंडिया का समर कैंप किताबों के बीच मस्ती, रोमांच और बहुत कुछ नया सीखने का अवसर. नई दिल्ली। सोमवार, 20 मई 2024को वसंत कुंज स्थित नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के मुख्यालय में बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत हुई। 20 मई से 3 जून तक आयोजित इस समर कैंप में भाग लेने के लिए एक हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।  15 दिनों के दौरान बच्चों के लिए यहाँ 100 से अधिक रचनात्मक कार्यक्रम और गतिविधियाँ हैं, जिनमें पाँच से चौदह वर्ष तक के बच्चों के लिए कहानी—वाचन, कैरीकेचर वर्कशॉप, पेपरक्राफ्ट, इलस्ट्रेशन वर्कशॉप, कठपुतली का खेल, पत्र—लेखन, ओरिगामी वर्कशॉप, थियेटर, खिलौने बनाना, योग, रचनात्मक लेखन, बुकमार्क, खेल—खेल में विज्ञान, कैलिग्राफी, पोस्टर बनाना और ओपन माइक के जरिये अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी बच्चों को दिया जा रहा है।    समर कैंप के पहले दिन किताबों की दुनिया के बीच बच्चों ने प्रसिद्ध कहानी—वाचक ऊषा छाबड़ा से 'उड़ी पतंग' कहानी सुनी, वहीं प्रख्यात लेखिका क्षमा शर्मा ने परियों की कहानी सुनाकर बच्चों का उत...

विश्व जैव विविधता दिवस पर "सृष्टि की रचना और जैव विविधता" पर आरजेएस पीबीएच कार्यक्रम आयोजित.जीवों की जरूरतें उपलब्ध कराने के पश्चात ही सृष्टि ने मानव का निर्माण किया - दीदेवार.

Image
विश्व जैव विविधता दिवस पर "सृष्टि की रचना और जैव विविधता" पर आरजेएस पीबीएच कार्यक्रम आयोजित. जीवों की जरूरतें उपलब्ध कराने के पश्चात ही सृष्टि ने मानव का निर्माण किया - दीदेवार. जैव विविधता के नुकसान की वर्तमान दर मानव अस्तित्व के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह है -डा एम शाह हुसैन  नई दिल्ली। आरजेएस पीबीएच के अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 03 पुस्तक निर्माण के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में 225वां ऑनलाइन कार्यक्रम रविवार 19 मई 2024 को संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सह-आयोजक व मुख्य वक्ता  दीदेवार जीवन ज्योति के  संस्थापक सुरजीत सिंह दीदेवार ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस(22 मई) के उपलक्ष्य में आयोजित वेबिनार में कहा कि सृष्टि की रचना एक विचार के द्वारा हुई। सर्वप्रथम आकाश और पृथ्वी सहित अन्य ग्रह हुए। जीवों की जरूरतें उपलब्ध कराने के पश्चात सृष्टि ने ही मानव का निर्माण किया। श्री दीदेवार ने आगाह किया कि आज मानव जहां प्रगतिशील है, वहीं अपने लिए और अन्य जीव जंतुओं के लिए विकास कम विनाशली...

विश्व जैव विविधता दिवस पर आरजेएसपीबीएच द्वारा दीदेवार जीवन ज्योति के सहयोग से "सृष्टि की रचना व जैव विविधता" पर 225 वां कार्यक्रम.

Image
आरजेएसपीबीएच द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस पर "सृष्टि की रचना व जैव विविधता" पर 225 वां कार्यक्रम. नई दिल्ली। दीदेवार जीवन ज्योति के सहयोग से राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच)नई दिल्ली के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में   रविवार 19 मई 2024का कार्यक्रम -ज़ूम वेबिनार अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य में  सृष्टि की रचना और जैव विविधता पर आयोजित है।   कार्यक्रम के सह-आयोजक मुख्य वक्ता सुरजीत सिंह दीदेवार सृष्टि की रचना का राज खोलेंगे। बिग-बैंग थियोरी क्या है ? गाॅड पार्टिकल,ईश्वरीय कण या हिग्स बोसोन  ब्रह्माण्ड के रहस्य पर से पर्दा  उठाने की एक कोशिश है -  रविवार 19 मई सुबह 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक का वेबिनार निशुल्क है और जुड़ने के लिए नीचे ज़ूम लिंक उपलब्ध है। अरावली और नीला हौज जैव विविधता पार्क, दिल्ली के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.हुसैन शाह  अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर प्रकाश डालेंगे और सृष्टि की उत्पत्ति के बाद आज भी जैव विविधता का संरक्षण क...

ग्रीनफील्डस पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को हासिल किया -बर्सले

Image
ग्रीनफील्डस पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को हासिल किया -बर्सले नई दिल्ली। ग्रीनफील्डस पब्लिक स्कूल, जीटीबी एन्क्लेव, दिलशाद गार्डन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने होनहार विद्यार्थियों के बूते पर सीबीएसई रिजल्ट में एक बार फिर बुलंदियों को हासिल किया है।  स्कूल की उप प्रधानाचार्य डा.श्री मती प्रेरणा बर्सले ने स्कूल की संस्थापक स्व.श्रीमती माणिक बर्सले की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा,कि जिस शिक्षारुपी वृक्ष को हमारी पूज्य माताश्री ने रखा था,उस शिक्षारुपी वृक्ष को सींचकर छात्र-छात्राओं रुपी इन पत्तो को विकसित करके हमारे स्कूल के बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।  उन्होंने बताया,कि इस बार भी हमारे स्कूल के छात्र -छात्राओ ने दसवीं कक्षा में शत-प्रतिशत व कक्षा बारहवीं के साईंस में 99 प्रतिशत,कामर्स में 100 प्रतिशत व आर्टस में 93 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। श्रीमती प्रेरणा ने कहा,कि आज माताश्री की पुण...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली प्रेस विज्ञप्ति • रानावि रंगमंडल का ‘समर थिएटर फेस्टिवल’ दिल्ली तथा लद्दाख में आयोजित होगा । • रानावि रंगमंडल द्वारा आयोजित ‘ग्रीष्म कालीन नाट्य समारोह’ में 9 नाटकों की 37 प्रस्तुतियाँ होंगी । #nsd, #rjspositivemedia,

Image
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली प्रेस विज्ञप्ति • रानावि रंगमंडल का ‘समर थिएटर फेस्टिवल’ दिल्ली तथा लद्दाख में आयोजित होगा ।  • रानावि रंगमंडल द्वारा आयोजित ‘ग्रीष्म कालीन नाट्य समारोह’ में 9 नाटकों की 37 प्रस्तुतियाँ होंगी ।   #rjspositivemedia नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय; जो कि देश ही नहीं विश्व पटल पर रंगमंच के लिए स्थापित संस्था है, के रंगमंडल विभाग द्वारा इस वर्ष ‘समर थिएटर फेस्टिवल’ दिल्ली तथा लद्दाख में आयोजित हो रहा है । यह पहली बार है कि रंगमंडल लद्दाख में अपना यह महत्वपूर्ण फ़ेस्टिवल आयोजित कर रहा है । दिल्ली में इसकी शुरुआत 23 मई से है । कुल 09 नाटकों की 32 प्रस्तुतियाँ दिल्ली में आयोजित होंगी तथा लद्दाख में कुल पाँच प्रस्तुतियाँ 26 से 30 जून तक की जाएगी ।    राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, रंगमण्ड ल द्वारा ‘समर थिएटर फेस्टिवल’ में मंचित किए जाने वाले नाटकों में महोत्सव की शुरुआत‌ - 23 मई को बहुचर्चित नाटक ‘ताजमहल का टेंडर’ से होगी । रानावि रंगमंडल की यह नाट्य प्रस्तुति अपन...

Historic Achievement: India’s Cultural Treasures Inscribed in UNESCO Memory of the World Asia-Pacific Regional Register.

Image
Historic Achievement: India’s Cultural Treasures Inscribed in UNESCO Memory of the World Asia-Pacific Regional Register. Ulaanbaatar, May 8, 2024* – The 10th meeting of MOWCAP (Memory of the World Committee for Asia and the Pacific) marked a significant milestone as three nominations from India were successfully inscribed into the UNESCO Memory of the World Asia-Pacific Regional Register. Held from May 6-10, 2024, in Ulaanbaatar, the meeting brought together 38 delegates from member states along with 40 observers and nominators. The nominations, meticulously presented by Prof. Ramesh Chandra Gaur, Dean (Administration) and incharge of the Nodal Centre of UNESCO Memory of the World Programme at IGNCA, included: 1. The Manuscript of the Sahṛdayāloka-Locana: Seminal Text of Indian Poetics 2. The Manuscripts of the Pañcatantra: Proto-text of Moral Fables Adapted Worldwide 3. The Illustrated Manuscripts of Rāmacaritamānasa of Tulasīdā Following thorough discussions a...

एक औरत दुनिया बदल सकती है : मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस.इस वर्ष मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में उम्र व हाइट की कोई सीमा नहीं : निखिल आनंद. #rjspositivemedia

Image
एक औरत दुनिया बदल सकती है : मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस. इस वर्ष मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में उम्र व हाइट की कोई सीमा नहीं : निखिल आनंद. नई दिल्ली। बुधवार 8 मई2024 को दिल्ली के ली मेरेडियन होटल में प्रेस वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस सम्मेलन को मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस,मिस यूनिवर्स के वॉयस प्रेसिडेंट Mario Buraco व मिस यूनिवर्स इंडिया के निदेशक निखिल आनंद ने संबोधन किया। अपने संबोधन में मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने कहा मैने कुछ ही समय भारत मे बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे मैं इन्हें  वर्षो से जानती हूं। बेहतरीन  संस्कृति का समागम है भारत, यहाँ आ कर मैं बहुत अपनापन महसूस कर रही हूं।  बटर चिकेन मसाला की तारीफ करते हुए शेन्निस पलासियोस ने आगे कहा भारतीय व्यंजन बहुत स्वादिष्ट हैं मैं तो जम में खा रही हूँ।  मिस यूनिवर्स इंडिया में निदेशक निखिल आनंद ने आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के विषय मे घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स इंडिया में हम बहुत सारे बदलाव के कर आ रहे हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता...