Posts

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 28 जनवरी से आयोजित करेगा भारत रंग महोत्सव 2025.

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 28 जनवरी से आयोजित करेगा भारत रंग महोत्सव 2025. 22 जनवरी 2025, नई दिल्ली: (आरजेएस पीबीएच -पाॅजिटिव मीडिया) राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) अपने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) (25वे साल पूरा कर रहा है)। 'भारंगम' के नाम से लोकप्रिय यह महोत्सव, दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर उत्सव है, जो इस बार 28 जनवरी से 16 फरवरी, 2025 तक भारत, नेपाल और श्रीलंका के 13 शहरों में अपनी रंगत बिखेरेगा । एनएसडी 'वसुधैव कुटुम्बकम, वंदे भारंगम' की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता के माध्यम से इस महोत्सव की पहुँच को और व्यापक बना रहा है । 'एक रंग : श्रेष्ठ रंग’ - भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और विविधता में एकता के भाव को दर्शाता है । इस भावना को आगे बढ़ाते हुए, प्रसिद्ध अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र श्री राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए रंग दूत (महोत्सव राजदूत) के रूप में चुना गया है । इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा, "भारत रंग महोत्स...