आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर
आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर. अतिक्रमण में भूमिहीन भारतवासियों का घर उजाड़ने से पहले पुनर्वास में बुद्ध की करूणा का मार्ग है- आरजेएस पीबीएस वेबिनार नई दिल्ली: भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले "बोधि दिवस जागरण सप्ताह" के उद्घाटन के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और पॉजिटिव मीडिया मूवमेंट ने बुद्ध की शिक्षाओं की दार्शनिक, वैज्ञानिक और सामाजिक प्रासंगिकता पर गहन चर्चा की शुरुआत की। 7 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम ने 14 दिसंबर तक चलने वाले एक सप्ताह के अभियान का आरंभ किया, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी तक "अप्प दीपो भव" (स्वयं अपना प्रकाश बनो) के मूल संदेश को पहुंचाना था। कार्यक्रम का सह-आयोजन आरजेएस युवा टोली, पटना के साधक डा ओमप्रकाश ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत और समापन बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि से की। इसमें आरजेएस युवा टोली के सदस्य भी शामिल रहे। आरजेए...
Comments
Post a Comment