सीजन -1,डाक्टर्स प्रीमियर लीग दिल्ली एनसीआर का शुभारंभ। #rjspositivemedia

सीजन -1,डाक्टर्स प्रीमियर लीग दिल्ली एनसीआर का शुभारंभ।  #rjspositivemedia
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के करीब 40 वरिष्ठ डाक्टरों के बीच इस सीजन के पहले डाक्टर्स प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ।
बेकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में तीन टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में ब्लू थंडर्स एकादश के कप्तान डाक्टर लोकेश व हरियाणा ह्यूरिकेन्स के कप्तान अंशु भूटानी के साथ सहारा न्यूज, गुरुग्राम के ब्यूरो हैड धनंजय झा ने टास कराया। हरियाणा ह्यूरिकेन्स ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 20 ओवर में टीम ने 6 विकेट पर 174 रन बनाए। 
जिसमें डाक्टर हैप्पी ने 43 व डाक्टर प्रशांत ने 39 रनों का सहयोग किया।ब्लू थंडर्स के बालर हरिंदर कुंडू ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू थंडर्स ने 19.2 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति की।ब्लू थंडर्स की ओर से कप्तान डाक्टर लोकेश ने 69 रन, डाक्टर रोहित सांगवान 47 रन बनाए।इस प्रकार ब्लू थंडर्स ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। डाक्टर लोकेश को मैन आफ दा मैच चुना गया।उक्त जानकारी वरिष्ठ डाक्टर राहुल लाल ने दी।

RJS POSITIVE MEDIA
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

कुशवाहा अभियंता फोरम ने दिवंगत ई. राम जग सिंह (से.नि.) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की