भगवान श्री परशुराम जी महाराज सभी सनातनियों के आराध्य है-राजीव शर्मा. #rjspositivemedia
भगवान श्री परशुराम जी महाराज सभी सनातनियों के आराध्य है-राजीव शर्मा
उत्तर पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी (दिल्ली प्रदेश) के तत्वावधान में शिव दुर्गा मंदिर सत्संग भवन, भगतसिंह कालोनी, नजदीक नादिया पार्क, उस्मानपुर पहला पुश्ता, दिल्ली में भगवान श्री परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.विमल तिवारी, प्रदेश प्रभारी पं.मुकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्षा हेमलता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा के सानिध्य में सैकड़ों ब्रह्मनायक व ब्रह्मनायिकाओ सहित संगीतमय भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, क्षेत्र के जाने-माने ब्रह्म शिरोमणि पं.राजीव शर्मा ने उदघोष करते हुए सिंह गर्जना की, उन्होंने कहा,कि भगवान श्री परशुराम जी महाराज केवल ब्राह्मणों के ही आराध्य देव नही, बल्कि सभी सनातन धर्म के मानने वाले सभी वर्गों के लोगों के पूजनीय है।
श्री शर्मा ने कहा, भगवान श्री हरि विष्णु भगवान के छठे अवतारी भगवान श्री परशुराम जी महाराज जन जन के नायक के रूप में अग्रणी हैं।इस अवसर पर देवराज शर्मा, हिमांशु शर्मा,आर.सी.पांडे, कुलभूषण शर्मा,बी.के.शर्मा, राकेश वशिष्ठ, राममेहर शर्मा, सुशील शर्मा, मुकेश शुक्ला,जीतू कौशिक,वेद तिवारी, विजय पाठक,राम शुक्ला, राकेश पांडे सहित प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
RJS POSITIVE MEDIA.
8368626368
Comments
Post a Comment