इंद्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा, दिल्ली ने 11अगस्त बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया।


इंद्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा, दिल्ली ने 11अगस्त बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया।
नई दिल्ली। वार बडा या त्यौहार ..वार तो हर रोज आता है, लेकिन त्यौहार वर्ष में एक बार आता है, इसलिए उसकी महत्ता बहुत जरुरी है। इन्द्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा (पंजी.)की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया,कि इस बार भाई-बहन की असीम प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन दिनांक 11 अगस्त 2022 बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 12 अगस्त 2022 शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पहले मनाया जा सकता है।
सभा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा,कि ब्राह्मण का धर्म है,कि जब कभी शास्त्रानुसार कभी तिथियों का आगे-पीछे हो जाता है,तो उसका निर्णायक हल निकालकर सभी सनातनी भाईयों तक संदेश पहुंचाना चाहिए।श्री शर्मा ने कहा,कि बढते कोरोना के मामलों को देखते हुए वर्चुअल बैठक के जरिए यह निर्णय सभा के वरिष्ठ सदस्यों श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा,विजय शर्मा, चित्रेश शर्मा, धीरेन्द्र देव शर्मा, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा,राधा शर्मा,वीना शर्मा, पूजा शर्मा, अनूप शर्मा,किरण त्रिपाठी, रामअवतार शर्मा,डीके भार्गव सहित करीब 21अन्य ब्राह्मण बंधुओं ने इस मुख्य त्यौहार का निर्णय किया।श्री शर्मा ने कहा,कि 11अगस्त को सुबह 10.38 बजे से 12.32 तक रक्षा सूत्र बांधने का शुभ समय है।इसके पश्चात अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 से 12.58 तक,अमृत काल दोपहर 2.09 से 3.47 तक,शाम 5.20 से 6.20 तक और रात्रि को 8.53 से 9.50 तक व 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक। बहरहाल ब्राह्मण समाज का अभिन्न अंग होने के कारण हमारा दायित्व है,कि हम अपने ब्रह्मणत्व का पालन करे।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

कुशवाहा अभियंता फोरम ने दिवंगत ई. राम जग सिंह (से.नि.) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की