आठ स्कूलों के 312 बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाधा।
आठ स्कूलों के 312 बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाधा।
नई दिल्ली।"आस"-एन एसोसिएशन फाॅर सोशल वैलफेयर (पंजी.)के तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के आहृवान के चलते राष्ट्रीय बाल भवन,इन्द्रजीत गुप्त मार्ग,नई दिल्ली में आठ सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब 312 छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। जिसमें राष्ट्र पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के चित्रों को उकरा गया।
संस्था के महासचिव पवन दीक्षित ने बताया,कि गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म संप्रदाय के बच्चों ने इसमें भाग लेकर आपसी भाईचारे का भी पैगाम दिया। मुख्य अतिथि इम्वा प्रेजिडेंट राजीव निशाना व अन्य अतिथिगणों में श्रीमती रेणुका गुप्ता, भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा, विजय शर्मा को स्मति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतो पर नृत्य किया। कार्यक्रम में श्री मती ललिता गुप्ता,संजय जैन, रामकिशन अग्रवाल,किशन कुमार शाह, दुर्गेश माथुर, राजेन्द्र जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बच्चों को उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व घर घर लहराने के लिए तिरंगा दिया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों को टाॅय ट्रेन की यात्रा करवाई गई।
Comments
Post a Comment