आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022को दोपहर सवा तीन बजे महा-राष्ट्रगान का आयोजन होगा.


आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022को दोपहर सवा तीन बजे महा-राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
नई दिल्ली। पब्लिक सर्विसेज एंड सेफ्टी ट्रस्ट (पंजी.) के तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2022 (सोमवार) को दोपहर सही 3.15 मिनट पर पूरे देश में  महा-राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।
 ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरेन्द्र मलिक ने बताया, कि करोलबाग स्थित 108 फुट ऊंची श्री हनुमान बाबा प्रतिमा वाले मंदिर के महंतश्री ओमगिरि महाराज की प्रेरणा से इस महा-राष्टगान से पूर्व दो मिनट का अलर्ट संदेश चलेगा, जिन्हें आडियो और वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।श्री मलिक ने बताया,कि इस कार्य के लिए युद्धस्तर पर दिन रात तैयारियां जारी है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरेन्द्र मलिक को सकारात्मक कार्यों के मद्देनजर 6 अगस्त 2022 को डीएमए सभागार में सकारात्मक भारत आंदोलन का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
जहां तक महा राष्ट्रगान की बात है स्कुलो,कालेजो से लेकर देश के हर जनमानस तक राष्ट्रभक्ति के इस संदेश के साथ सामूहिक राष्ट्रगान एक निश्चित समय पर हो , इसके लिए मीडिया,सोशल मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया सहित अन्य संसाधनों का सहारा लिया जा है। उन्होंने बताया,कि बार-कोड के माध्यम से यह महा राष्ट्रगान जन जन के लिए प्रेरणादायी बने,उसी के लिए यह पहला प्रयास किया जा रहा है।इस वृहत संचालन के लिए राजधानी दिल्ली के जाने माने शिक्षाविद् श्री वी.पी.टंडन, सतीश कुमार सोलंकी,प्रीति दुआ, मिथलेश मलिक,मीनू कोहली,पुष्पा जिंदल, रामकुमार गुप्ता,सौरभ कश्यप आदि की टीम दिन-रात लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

कुशवाहा अभियंता फोरम ने दिवंगत ई. राम जग सिंह (से.नि.) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की