शोषित समाज दल के प्रथम दिल्ली सम्मेलन का आगाज. सामाजिक क्रांति के अग्रदूत जगदेव प्रसाद के संधर्षो को याद करते हुए, उनके सपनों को साकार करने का शपथ लिया गया।

शोषित समाज दल के  प्रथम दिल्ली सम्मेलन का आगाज. सामाजिक क्रांति के अग्रदूत जगदेव प्रसाद के संधर्षो को याद करते हुए, उनके सपनों को साकार करने का शपथ लिया गया।
 दिनांक 25-9-2022 को गांव मित्राऊं, पोस्ट मित्राऊं, थाना हरिदास नगर, नजफगढ़ दिल्ली 110043 मे  शोषित समाज दल प्रथम दिल्ली सम्मेलन सह अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 48वां शहादत दिवस समारोह 2022 का आयोजन 
डाक्टर बिरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता मे दिनांक 25-9-2022 को गांव मित्राऊं, पोस्ट मित्राऊं, थाना हरिदास नगर, नजफगढ़ दिल्ली 110043 मे किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रोफेसर उमाकांत राही राष्ट्रीय महामंत्री शोषित समाज दल ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष को ऐतिहासिक बताया।
 इंजीनियर रामानुज सिंह गौतम राष्ट्रीय समिति सदस्य विशिष्ट अतिथि ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के ऐतिहासिक तथ्यों को पेश करते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी। अन्ततः शोषितो का शोषितो के द्वारा शोषितो का राज्य कायम होकर रहेगा। अन्य वक्ताओं मे पूर्व जज आद्याशरण चौधरी, बस्ती उत्तर प्रदेश और डाक्टर तालेश्वर सिंह राही, उत्तर प्रदेश ने शहीद जगदेव बाबू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शोषित समाज दल के मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। तत्पश्चात अवधेश कुमार सिंह, कर्मवीर सिंह, रामफल जी, प्रियांक सिंह, दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा , राज किशोर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिव दत्त महतो, उमाकांत डांगी, ए पी चौरसिया आदि आदि लोगों ने जगदेव प्रसाद के संधर्षो को याद करते हुए, उनके सपनों को साकार करने का शपथ लिया।
शोषित समाज दल प्रथम दिल्ली सम्मेलन का आगाज करते हुए विहार प्रदेश से प्रवेक्षक के रूप मे आये राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर उमाकांत राही और राष्ट्रीय समिति सदस्य इंजीनियर रामानुज सिंह गौतम ने सर्वसम्मति से विचार करके घोषणा की कि दिल्ली प्रदेश के संयोजक मा॰ अवधेश कुमार सिंह और सह संयोजक डॉ बिरेंद्र वर्मा, रामफल जी, दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा को चयनित किया गया।
इस कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से तय किया गया कि कम से कम ग्यारह सदस्य को शोषित समाज दल का सक्रिय सदस्य 
बन जाने के बाद अगला अमर शहीद जगदेव प्रसाद के 101वीं जयंती फरवरी 2023 को पुनः दिल्ली प्रदेश कमेटी का विधिवत गठन किया जाएगा । 
क्रांतिकारी अभिवादनों के साथ बैठक समाप्त किया गया।

RJS POSITIVE MEDIA
8368626368,
9811705015

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.