कालकापीठ में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।


कालकापीठ में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।
नई दिल्ली। प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस में मुख्य पुजारी पं.राजेश भारद्वाज और राकेश भारद्वाज के सानिध्य में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। मुख्य पुजारी पं.राजेश भारद्वाज ने बताया,कि मां के इस स्वरूप ने पुत्री रूप में पर्वतराज के यहां जन्म लिया और महादेव को वर रुप में पाने के लिए हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की। उनके इस घोर तप की वजह से ही इनका नाम तपचारिणी या ब्रह्म चारिणी पढा, नवरात्र के दूसरे दिन इसलिए मां के इस दिव्य स्वरूप की पूजा अर्चना होती है। पुजारी राकेश भारद्वाज ने बताया,कि मंदिर में आने वाले भक्तो को लाइन मे लगाकर श्रद्धापूर्वक दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर प्रांगण के बाहर व्रत रखने वालो के लिए फलाहार का प्रसाद व अन्य के लिए भंडारे का आयोजन भी पुजारी परिवार की ओर से किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia