वरिष्ठ भाजपा नेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना. #rjspositivemedia
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पांच बार दिल्ली कैंट विधानसभा से विधायक व एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन रहे श्री करण सिंह तंवर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।एक निजी अस्पताल में भर्ती श्री तंवर का हाल-चाल जानने वालो में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक दलो के नेता, पत्रकार व उनके प्रशंसक उनसे मिल रहे है।
श्री तंवर ने बताया,कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, थोड़ी कमजोरी है वो भी जल्द भर जाएगी। वरिष्ठ डाक्टरों के पैनल का मानना है,कि दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी धर्म संप्रदाय के लोग कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment