छात्र जीवन ही देश की दिशा और दशा तय करता है -संजय सैन, डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली


छात्र जीवन ही देश की दिशा और दशा तय करता है -संजय सैन, डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली 
नई दिल्ली। ब्रह्मपुरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन शिव मंदिर,कम्युनिटी सेंटर, ब्रह्मपुरी में आयोजित किया गया। 
मुख्य अतिथि के लिए उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी श्री संजय कुमार सैन साहब को आमंत्रित किया गया था, लेकिन दिल्ली से बाहर होने के कारण उन्होंने एसीपी गोकुलपुरी श्री अभिषेक गुप्ता को छात्रों के मार्गदर्शन के लिए भेजा।साथ ही उन्होंने अपने संदेश में कहा,कि छात्र जीवन ही सभी का टर्निंग प्वाइंट होता है, जिसमें छात्र ही देश की दिशा और दिशा तय करते हैं। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एसीपी साहब अभिषेक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
स्कूली बच्चों ने विभिन्न गीतो पर अपनी दिलकश प्रस्तुति पेश की। उपस्थित छात्र-छात्राओ व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा,कि विद्या के मंदिर से ही बच्चे अपना भविष्य तय करते हैं,जीवन में अनुशासन,शिक्षा के प्रति अपना बेहतर नजरिया और अपने लक्ष्य को हासिल करने का जज्बा ये सब विद्यार्थी अपने जीवन में उतार ले ,तो संभवतः कामयाबी उनके कदम चूमेगी और वे सभी तकदीर के बादशाह कहलाएंगे। 
उन्होंने कहा,कि जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री पूनम सिकरवार ने फूलो का गुच्छ, स्मृति चिन्ह व स्कूल के संस्थापक स्व.श्री साहब सिंह चौहान (पूर्व विधायक) द्वारा जारी की हुई स्मारिका "दृष्टि"का विमोचन किया।इस अवसर पर एटीओ थाना उस्मानपुर श्री प्रभांशु कुमार, स्कूल इंचार्ज रीता चौहान, राजेश पांडे, जगवीर सिंह,इंदु शर्मा, शशिकांत शर्मा,विजय शर्मा, हरपाल सिंह आदि प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

RJS POSITIVE MEDIA
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

कुशवाहा अभियंता फोरम ने दिवंगत ई. राम जग सिंह (से.नि.) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की