मानसिक स्वास्थ्य दिवस व आहार-विहार पर आरजेएस पीबीएच का दीदेवार व्याख्यान माला संपन्न. #rjspbh

मानसिक स्वास्थ्य दिवस व आहार-विहार पर आरजेएस पीबीएच का दीदेवार व्याख्यान माला संपन्न.
नवरात्र, रामलीला और दुर्गापूजा पर आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम 15 अक्टूबर को होगा 
नई दिल्ली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर के उपलक्ष्य में रविवार 8 अक्टूबर को 
आरजेएस पीबीएच का दीदेवार व्याख्यान माला "जीवन आहार व शारीरिक आहार" पर सफल आयोजित किया गया । 
आरजेएस पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने वेबिनार का सफल संचालन करते हुए बताया कि नवरात्र, रामलीला और दुर्गापूजा पर आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम रविवार 15 अक्टूबर को होगा ।
दीदेवार जीवन ज्योति के संस्थापक सुरजीत सिंह दीदेवार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए जीवन आहार और शारीरिक आहार की व्यक्तिगत समझ जरूरी है। उनका कहना था कि कि जीवन में आहार हम आंखों , कानों और जीभ के द्वारा ग्रहण करते हैं । आंख  से देखते हैं और कान से सुनते हैं ,जो हम देखते सुनते हैं वही हमारे शरीर और मन पर प्रभाव डालते हैं । उन्होंने जीवन में सात का महत्तव बताया सात के विभिन्न चरणों में हमें अपने जीवन में परिवर्तन देखने को मिलते हैं । हम चालीस प्रतिशत आहार आंखों से लेते हैं । हमारी आँखें दो हजार से बीस हजार रंगों को पहचानने की क्षमता रखती हैं । हमें मांसाहार करते समय ध्यान रखना है कि दांतों का काम दांतों से ही लेने दें। दांतों का काम आंतों को न करना पड़े । उन्होंने कहा कि भोजन पचने के बाद ही भोजन करें । भोजन में अन्तर आठ से बारह घंटे का रखें । युवा अवस्था में भोजन कैसा भी करें लेकिन चालीस पचास की उम्र के बाद  खानपान सोच समझ कर ही करें । आरजेएस पीबीएच के एक सौ छिहत्तरवें वेबीनॉर  में उन्होंने जुड़े आरजेएशिएन्स की जिज्ञासा का समाधान भी किया । 
बिहार में पत्रकारिता के छात्र आशीष रंजन  ने पूछा कि सुबह आहार में क्या लें ? इस पर श्री दीदेवार ने बताया सुपाच्य और हल्का भोजन ही लें । आरजेएस पीबीएच, पटना की प्रभारी डा.मुन्नी कुमारी ने पूछा हमारे जीवन और आहार पर प्रदूषण का क्या प्रभाव पड़ता है ? सुरजीत सिंह जी ने कहा कि प्रदूषण का हमारे जीवन पर गम्भीर प्रभाव पड़ता है । हम सांस द्वारा सांस लेकर और प्रदूषण से दूषित आहार लेकर बीमार पड़ रहे हैं । प्रदूषण मानवजनित है और मानव ही इसको कम करेगा । अपनी आवश्यकता को कम करके प्रदूषण पर लगाम लगाया जा सकता है । आरजेएस पीबीएच पैनलिस्ट दुर्गादास आजाद के प्रश्न  जीवन में आहार विहार कैसा हो इस पर उन्होंने कहा कि उम्र को ध्यान में रख कर ही आहार लेना चाहिए । दूरदर्शन, दिल्ली के मौ. इसहाक खान यात्रा में थे लेकिन वो भी जुड़े और आहार व्यवहार पर प्रश्न किया । उज्ज्वला वीमेंस एसोसिएशन की रश्मि निगम,डा.नरेंद्र टटेसर, सत्येंद्र-सुमन त्यागी आदि ने भी संवाद किया।इंदौर से प्रेम प्रभा झा, पटना से डा.ओम प्रकाश झुनझुनवाला ने  ऑडियो मैसेज भेज कर सवाल पूछे । आरजेएस पीबीएच गाजियाबाद के प्रभारी एडवोकेट सुदीप साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया और आरजेएसिएन्स सहित टेक्नीकल टीम जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने और लाईव प्रसारण का काम करती है उनको धन्यवाद दिया । 

उदय कुमार मन्ना 
RJS PBH
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

कुशवाहा अभियंता फोरम ने दिवंगत ई. राम जग सिंह (से.नि.) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की