श्मशान में विशाल आदियोगी महादेव के स्वरूप का अनावरण।

श्मशान में विशाल आदियोगी महादेव के स्वरूप का अनावरण।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्राचीन निगम बोध घाट, जमना बाजार, कश्मीरी गेट पर देवो के देव महादेव की कृपा से आदियोगी महादेव की विशाल प्रतिमा के स्वरूप का अनावरण किया गया। बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा के तत्वावधान में प्रमुख संजय सिंघल व मुख्य प्रबंधक सुमन कुमार गुप्ता के सानिध्य में सभा के सदस्य मनीष मित्तल (बंटी गुप्ता) द्वारा आदियोगी महादेव बाबा को विराजमान कराया गया।इस अवसर पर सुमन कुमार गुप्ता ने बताया,कि मानव जीवन के बाद उसके अंतिम स्थान श्मशान को भी महादेव के रमणीय स्थल के रूप में बनाने का सौभाग्य सभा को मिला है, जिसके चलते समय-समय पर यहां सनातन धर्म के विभिन्न देवताओं को यहां आरुढ किया गया है।इस अवसर पर भगवान शिव का गुणगान कर प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia