ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का 48 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22-23 मार्च, 2025 को साकेत महाविद्यालय, अयोध्या में आयोजित होगा

22-23 मार्च, 2025 को ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का 48 वां राष्ट्रीय अधिवेशन साकेत महाविद्यालय, अयोध्या में आयोजित होगा 

 नई दिल्ली (आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) भारत के लेखकों की सबसे बड़ी संस्था ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया  का 48 वां राष्ट्रीय अधिवेशन  साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के  संयुक्त तत्वावधान में राम कथा की व्यापकता विषय पर केंद्रित, 22-23 मार्च, 2025 को साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के सभागार में किया जा रहा है। 
       इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे अयोध्या के महापौर डॉ गिरीशपति त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के प्राचार्य 
प्रोफेसर दानपति तिवारी के साथ बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरूण कुमार भगत साकेत महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में प्राध्यापक एवं  संयोजक डॉ जनमेजय तिवारी भी  अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे।
        ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया सभी भारतीय भाषाओं लेखकों की एक 50 वर्षीय पुरानी संस्था है। पचास वर्ष पहले हिंदुस्तान टाइम्स समूह की पत्रिका कादम्बिनी के प्रधान संपादक डॉ राजेन्द्र अवस्थी एवं डॉ डी आर मानकेकर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में सन् 1974 में किया था। संस्था में हिन्दी के अतिरिक्त तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, कोंकणी, पंजाबी, बंगला, असमिया, उर्दू, उड़िया, अंग्रेजी, हरियाणवी आदि भाषाओं के साहित्यकार, लेखक, कवि, विचारक, विद्वान एवं विदुषी सदस्य हैं।  इस अधिवेशन में सात सत्रों में रामकथा की वैश्विक व्यापकता विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।आज यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बन गई है। ये जानकारी ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ शिवशंकर अवस्थी ने प्रेस वार्ता में  दी।

आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया,9811705015

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.