एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार का निधन, आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के अतिथि वक्ता रह चुके थे
एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार का निधन, आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के अतिथि वक्ता रह चुके थे
दिल्ली/रायपुर/ग्वालियर/भोपाल। ( आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) वरिष्ठ गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता एवं एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार (72) का आज तिल्दा (छत्तीसगढ़) में आकस्मिक निधन हो गया। वे तिल्दा में विख्यात गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही. एवं एकता परिषद के वरिष्ठ साथियों के साथ एक बैठक में भाग ले रहे थे।
डॉ. रन सिंह परमार नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय महासचिव, महात्मा गांधी सेवा आश्रम, जौरा के सचिव तथा भोपाल स्थित गांधी भवन के ट्रस्टी भी थे। पिछले लगभग 50 वर्षों से वे वंचित समुदायों के हित में जल, जंगल और जमीन पर समुदाय के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष और पैरवी करते रहे।
वे विख्यात गांधीवादी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव के साथ युवावस्था से ही जुड़ गए थे और उनके मार्गदर्शन में सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। मुरैना में जन्मे डॉ. परमार ने चंबल के बागियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एकता परिषद द्वारा आयोजित कई राष्ट्रीय पदयात्राओं और जन आंदोलनों में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित डॉ. परमार के निधन से देश भर के हजारों सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी तथा लाखों जमीनी कार्यकर्ता शोकाकुल हैं।
तिल्दा से आज रात 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से महात्मा गांधी सेवा आश्रम के ग्वालियर संसाधन केंद्र, पुरानी छावनी थाना के पास लाया जाएगा। वहां सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मृगपुरा, जिला मुरैना ले जाया जाएगा।
उदय कुमार मन्ना
संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक
आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया
8368626368
Demise of Ekta Parishad National President Dr. Run Singh Parmar
Delhi/Raipur/Gwalior/Bhopal: Senior Gandhian social activist and National President of Ekta Parishad, Dr. Run Singh Parmar (72), passed away suddenly today in Tilda, Chhattisgarh. Dr. Parmar was in Tilda to participate in a meeting with renowned Gandhian Rajagopal P. V. and senior colleagues of Ekta Parishad when he passed away.
Dr. Parmar was also the National General Secretary of the National Youth Project, Secretary of Mahatma Gandhi Seva Ashram, Jaura, and a Trustee of Gandhi Bhavan in Bhopal. For nearly 50 years, he had been actively advocating for the rights of marginalized communities, particularly their rights over jal, jangal and zameen (water, forests and land).
He became associated at a young age with the renowned Gandhian Dr. S. N. Subbarao and played an active role in social movements under his guidance. Born in Morena, Dr. Parmar also played an important role in the process of surrender of the Chambal dacoits.
He played a leading role in several national padayatras (foot marches) and people's movements organized by Ekta Parishad. With his unwavering commitment to Gandhian values, Dr. Parmar’s demise has deeply saddened thousands of social activists, political leaders, intellectuals, and lakhs of grassroots workers across the country.
His mortal remains will be brought by road from Tilda at midnight to the Gwalior Resource Centre of Mahatma Gandhi Seva Ashram, near Purani Chhawani Police Station. After a tribute meeting at 11:00 AM, the body will be taken to his native village Mrigpura, District Morena.
उदय कुमार मन्ना
संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक
आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया
8368626368
Comments
Post a Comment