विश्व शांति हेतू श्रीमद्भागवत कथा में संतो भक्तों ने बढ चढकर हिस्सा लिया -राष्ट्संत अजय भाई।
विश्व शांति हेतू श्रीमद्भागवत कथा में संतो भक्तों ने बढ चढकर हिस्सा लिया -राष्ट्संत अजय भाई।
पूर्वी दिल्ली।पूरे विश्व में शांति हेतू पीएसके आडिटोरियम, निर्माण विहार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन राष्ट्रसंत राष्ट्र मंदिर निर्माता मर्मज्ञ श्री अजय भाई के मुखारविंद से किया गया।
मुख्य यजमान संतोष मुकेश गुप्ता व शिवांगी सौरभ गुप्ता परिवार की ओर से राष्ट्र कल्याणार्थ किया गया है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए श्री अजय भाई ने कहा,कि हम शक्ति मिलने के उपरांत अहंकार के मद में विश्व में अशांति का माहौल उत्पन्न करते हैं,जबकि प्रभु ने स्वयं हमारा जीवन मरण अपने हाथ में लिया हुआ है।
उन्होंने कहा,कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नही, बल्कि जीवन जीने की कला है,यह हमे सिखाती है,कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य से ही जीवन सफल होता है।कथा के श्रवण के लिए केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा,सांसद योगेन्द्र चांदोलिया,संजय राणा, अनिल कुमार गुप्ता "मामा"सहित अनेकों संत महात्माओं का भी आगमन हुआ है।
Comments
Post a Comment