निगम पार्षद सुमन गुप्ता आपके द्वार ...।

निगम पार्षद सुमन गुप्ता आपके द्वार ...।
नई दिल्ली। चांदनी चौक वार्ड के भाजपा निगम पार्षद ने अपने वार्ड के नागरिकों के लिए एक नई परिपाटी का शुभारंभ किया है, जिसके चलते प्रतिदिन निगम पार्षद अपने नागरिकों के घर -घर जाकर उनको होने वाली जनसुविधाओ की कठिनाइयांयो को ना केवल सुनेंगे, बल्कि उनका समाधान करवाने में भी तत्परता दिखाएंगे।
श्री सुमन गुप्ता ने इसी की शुरुआत करते हुए राम बाजार, राम्या चौक व चाबी गंज क्षेत्र का डोर टू डोर लोगों से मुलाकात की। लोगों को अतिक्रमण और फुटपाथ पर हुए कब्जे की परेशानी के निवारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।श्री गुप्ता ने कहा,कि वार्ड के जिन प्रबुद्ध नागरिकों ने वोट दिया हो या ना दिया हो, लेकिन वार्ड का प्रतिनिधित्व करने के कारण सभी नागरिक मेरे अपने हैं और उनको हो रही समस्याओं को अब उनके घर के द्वार पर ही आकर सुना जाएगा। उन्होंने कहा,कि प्रतिदिन दो घंटे ये सेवा रहेगी,साथ ही वार्ड के आफिसो में भी जन सुनवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia