11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का खिताब Doctors XI ने जीताDoctors XI ने जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026, रोमांचक मुकाबले में MOCA XI को हराया
11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का खिताब Doctors XI ने जीताDoctors XI ने जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026, रोमांचक मुकाबले में MOCA XI को हराया
“स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ यमुना हम सभी की जिम्मेदारी” — न्यायिक सदस्यों का संदेश
हर चौके-छक्के पर गूंजा पंजाबी भांगड़ा और गिद्दा, यमुना ट्रॉफी में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
टॉस से लेकर ट्रॉफी वितरण तक पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश बना आकर्षण
नई दिल्ली, 9 मई 2026।
अमावस्या फाउंडेशन एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला सीडब्ल्यूजी क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम, नई दिल्ली में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मैच Doctors XI और Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) के बीच खेला गया, जिसमें Doctors XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
मैच से पूर्व टॉस समारोह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण त्यागी, विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद एवं विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए. सेंथिल वेल द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर एपलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी (APTEL) के न्यायिक सदस्य वीरेंद्र भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Doctors XI के कप्तान राहुल लाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और MOCA XI के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में Ministry of Civil Aviation XI की टीम संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। इस प्रकार Doctors XI ने रोमांचक मुकाबला जीतकर 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता टीम को मुख्य अतिथि जस्टिस कृष्ण कुमार लाहोटी (पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट), जस्टिस सुधीर अग्रवाल (पूर्व न्यायिक सदस्य, NGT) तथा DCP आर.पी. मीणा द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण बना आयोजन का मुख्य संदेश
यमुना ट्रॉफी के आयोजक राजीव निशाना ने कहा कि
> “आज प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण और यमुना को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाए। इसी उद्देश्य को लेकर पिछले 11 वर्षों से यमुना ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर चौके और छक्के पर पंजाबी भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया।”
उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त मंच भी है।
संरक्षक जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
यमुना ट्रॉफी के संरक्षक जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
> “अधिकारियों और जिम्मेदार पदों पर कार्य करने वाले लोगों का समाज के प्रति विशेष दायित्व होता है, क्योंकि वे सीधे जनता और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े होते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारियों को आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए, तभी स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव होगा।”
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
न्यायिक सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी न्यायिक एवं विशेषज्ञ सदस्यों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
जस्टिस अरुण त्यागी ने कहा कि
> “स्वच्छ पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी कल बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन दे पाएंगे।”
डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि
> “जल, वायु और प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।”
डॉ. ए. सेंथिल वेल ने अपने संबोधन में कहा कि
> “पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जन-जागरूकता से ही बड़ा परिवर्तन संभव है।”
वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि
> “प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।”
वहीं जस्टिस कृष्ण कुमार लाहोटी ने कहा कि
“खेल समाज को जोड़ने का माध्यम है और ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आकर्षण
यमुना ट्रॉफी 2026 में खेल के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। मैच के दौरान हर चौके और छक्के पर पंजाबी भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का विशेष आकर्षण बने रहे और दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पर्यावरण प्रेमी, खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यमुना ट्रॉफी 2026 का यह आयोजन खेल, संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता का अनूठा संगम बनकर सामने आया।
Comments
Post a Comment