चांदनी चौक में शनि जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।
चांदनी चौक में शनि जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।
नई दिल्ली। न्यायधीश ग्रह श्री शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव आगामी 16 मई शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्राचीन श्री शिव नवग्रह मंदिर धाम, चांदनी चौक के पीठाधीश्वर महंत श्री शिवशंकर जी महाराज ने बताया,कि ज्येष्ठ अमावस्या को शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव पर नवग्रह नगर परिक्रमा के रूप में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों के साथ बैंड बाजे,ताशे,नपीरी वाले भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया,कि शनि जन्मोत्सव पर शोभायात्रा शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक,टाउन हाल, फतेहपुरी,पान मंडी नया बांस,खारी बावली, चर्च मिशन रोड़ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,कोडिया पुल, गांधी मैदान, आचार्य श्री गिरिराज जी महाराज मार्ग होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न होगी। तत्पश्चात श्री शनिदेव महाराज की महाआरती की जाएगी।श्री शास्त्री ने कहा,कि शनि की दशा से प्रभावित भक्त सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बाबा का तैलाभिषेक कर सकते हैं, दोपहर 12 बजे यहां महालड्डू का भोग लगाया जाएगा, उसके तुरंत बाद प्रसाद व भोग वितरण किया जाएगा।श्री शनिदेव महाराज के भवन को विशेष विदेशी पुष्पो से सजाया जाएगा। मंदिर में शनिदेव महाराज के भक्तों की टीम सतीश शर्मा, तुषार शर्मा, ईशान शर्मा, सुभाष गोयल, सचिन जैन,दीपक गर्ग,हरीश गर्ग,जीवन मल नाहटा, नरेंद्र नाहटा, विक्रम जाजू, संजीव त्यागी, अतुल त्यागी, अनिल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप सक्सेना,लोकेश कुमार,विकास अरोड़ा,विशाल गुप्ता, रामभगत, महिला मंडल की श्रीमती गीताबाली, वंदना शर्मा, स्नेहा जैन,सुनीता व चेष्ठा आदि दिन-रात शनिदेव जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर सेवा में लगे हुए हैं।
Comments
Post a Comment