चांदनी चौक , दिल्ली में शनि जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।


चांदनी चौक , दिल्ली में शनि जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
नई दिल्ली। न्यायधीश ग्रह श्री शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन श्री शिव नवग्रह मंदिर धाम, चांदनी चौक के पीठाधीश्वर महंत श्री शिवशंकर जी महाराज ने बताया,कि ज्येष्ठ अमावस्या को शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव पर नवग्रह नगर परिक्रमा के रूप में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
 विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों के साथ बैंड बाजे,ताशे,नपीरी वाले भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया,कि शनि जन्मोत्सव पर शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक,टाउन हाल, फतेहपुरी,पान मंडी नया बांस,खारी बावली, चर्च मिशन रोड़ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,कोडिया पुल, गांधी मैदान, आचार्य श्री गिरिराज जी महाराज मार्ग होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री शनिदेव महाराज की महाआरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।श्री शास्त्री ने कहा,कि शनि की दशा से प्रभावित भक्त सुबह बाबा का तैलाभिषेक करने में जुटे रहे दोपहर महालड्डू का भोग लगाया गया और बाबा के भक्तों को प्रसाद व भोग वितरण किया गया।श्री शनिदेव महाराज के भवन को विशेष विदेशी पुष्पो से सजाया गया। मंदिर में शनिदेव महाराज के भक्तों की टीम सतीश शर्मा, तुषार शर्मा, ईशान शर्मा, सुभाष गोयल, सचिन जैन,दीपक गर्ग,हरीश गर्ग,जीवन मल नाहटा, नरेंद्र नाहटा, विक्रम जाजू, संजीव त्यागी, अतुल त्यागी, अनिल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप सक्सेना,लोकेश कुमार,विकास अरोड़ा,विशाल गुप्ता, रामभगत, महिला मंडल की श्रीमती गीताबाली, वंदना शर्मा, स्नेहा जैन,सुनीता व चेष्ठा आदि दिन-रात शनिदेव जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर पूरी व्यवस्था में लगे रहे।
RJS POSITIVE MEDIA 
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia