शास्त्री नगर वार्ड में 956 महिलाओ ने बनवाए पिंक कार्ड।
शास्त्री नगर वार्ड में 956 महिलाओ ने बनवाए पिंक कार्ड।
नई दिल्ली (सं.)। राजधानी दिल्ली में महिलाओं को बस में निशुल्क यात्रा के लिए दिल्ली सरकार की मुखिया रेखा गुप्ता द्वारा घोषित पिंक कार्ड बनवाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दिल्ली की महिलाओं को पिंक कार्ड बनवाने दूरदराज ना जाने पडे, इसके लिए शास्त्री नगर वार्ड के लोकप्रिय जनसेवक मनोज कुमार जिंदल ने माता सरोज जिंदल चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में दो दिन का पिंक कार्ड वितरण केन्द्र का आयोजन किया।
दिल्ली परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में करीब 956 महिलाओं ने पिंक कार्ड बनवाए। पार्षद मनोज कुमार जिंदल ने बताया,कि क्षेत्र की जनता के लिए मात्र 5 रुपए में भरपेट खाने की रसोई काफी वर्षों से कार्यरत हैं,जिसकी गुणवत्ता की जांच के लिए वे स्वयं इसी कैंटीन से लेकर भोजन करते हैं। उन्होंने कहा,कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाता है, इतना ही नहीं क्षेत्र के विधायक की नाकामी की वजह से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशन में बताए जाने वाले कार्यो को भी कराया जाता है।श्री जिंदल ने कहा,कि कार्यालय में नियमित ऐलोपैथिक, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक के कुशल डाक्टरो के माध्यम से उपचार भी किया जाता है।
Comments
Post a Comment