दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के समाज शिक्षा विभाग द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। #positivemediasupport
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के समाज शिक्षा विभाग द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। #positivemedia
दिल्ली। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के समाज शिक्षा विभाग द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 01.06.2026 को प्रातः 10:30 बजे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के आसपास के इलाके से प्रचार करते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से होकर वापिस पुस्तकालय पहुंची lविश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू और निकोटीन के घातक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना
इस रैली में श्री राजेश दहिया, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, डॉ. मो. मुज्जमिल, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, श्रीमती सुनीता टुटेजा, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पुस्तकालय के पाठकों ने भी उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।
रैली के दौरान तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु बैनर एवं स्लोगन प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली का समापन तम्बाकू मुक्त भारत के संकल्प के साथ किया गया।
(पाॅजिटिव मीडिया मुक्ति जागरण माह (25 मई -26 जून,2026)
RJS POSITIVE MEDIA
8368626368
Comments
Post a Comment