आजादी की अमृत गाथा के संरक्षक चौधरी इंदराज सिंह सैनी के 80 में जन्मदिन 5 जनवरी 2023 को आरजेएस सकारात्मक बैठक हुई...................पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती और छेरता पर्व पर चर्चा के साथ आरजेएस फैमिली ने महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की स्मृति को किया नमन्.
पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती और छेरता पर्व पर चर्चा के साथ आरजेएस फैमिली ने महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की स्मृति को किया नमन्.
दिल्ली। श्रृंखलाबद्ध आजादी की अमृत गाथा के 112वें कार्यक्रम में भारतीय पर्व और त्योहारों की विशेषता और महापुरुषों की स्मृति को नमन् के साथ आरजेएस के सकारात्मक भारत -उदय आंदोलन के संरक्षक चौधरी इंदराज सिंह सैनी का अस्सीवां (80वां)जन्मदिन 5जनवरी 2023 को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "इंसान के मन में उमंग होनी चाहिए, तरंग होनी चाहिए,अच्छी सोच होनी चाहिए, शरीर बचपन का है या जवानी का है या बुढ़ापे का है, सकारात्मक सोच होनी चाहिए। इंसान कभी भी किसी उम्र में भी जो चाहे कर सकता है।
इस अवसर पर आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि चौधरी साहब का जन्मदिन पवित्र अवसर पर मनाया जा रहा है। सूर्य को अर्घ्य देते हुए ये मंत्र "ज्योति धाम सविता प्रबल, तुमरे तेजप्रताप.
छार छार है जल बहै, जन्म जन्म गम पाप" आध्यात्मिक ऊर्जा देता है। 6 जनवरी, पौष पूर्णिमा से अमावस्या और माघ पूर्णिमा तक स्नान का विशेष महत्व है ।काशी, प्रयागराज और हरिद्वार के साथ-साथ पवित्र जल में स्नान से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। जैन धर्मावलंबी इस दिन शाकंभरी जयंती मनाते हैं ,वहीं छत्तीसगढ़ के भाई-बहन छेरता पर्व मनाते हैं। चौधरी इंदराज सिंह सैनी
एक लंबे अर्से से सांस्कृतिक विरासत और एकीकरण के सकारात्मक मंत्र को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे हैं। चौधरी जी ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक हैं।
समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अलग-अलग राज्यों से फोन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की , तो संध्या बेला में उनके पैतृक गांव दिल्ली स्थित कुशक नंबर एक में बर्थडे केक काटकर खुशियां मनाई गई ।
आरजेएस की सकारात्मक बैठक आजादी की अमृत गाथा -112 में उनके सगे-संबधी, सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार और आरजेएस फैमिली ने बधाई दी।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कश्मीरो देवी, सुमन सैनी, विजेंद्र सैनी,हुकुम सिंह सैनी, विनोद सैनी,रविंद्र कटारिया, राजेश सैनी, राकेश सैनी, नरेश सैनी, रजनी सैनी, अक्षय, गौरव सैनी और अनिकेत उपस्थित रहे।
सभी ने चौधरी साहब के सामाजिक कार्यों की तारीफ की। इस अवसर चौधरी इन्दराज सिंह सैनी ने कहा कि हमारे महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले हमें समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
आरजेएस का सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन के माध्यम से हम अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में नई पीढ़ी को संस्कारवान बना रहे हैं।
लजीज व्यंजनों का आनंद लेकर बैठक संपन्न हुई।
उदय मन्ना
राष्ट्रीय संयोजक आरजेएस
8368626368
9811705015.
Comments
Post a Comment