Posts

Showing posts from October, 2026

दशहरा समारोह के समापन पर विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया।

Image
दशहरा समारोह के समापन पर विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया। पूर्वी दिल्ली (सं.)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं व दशहरा समारोह को उत्साहवर्द्धन तरीके से संपन्न होने पर श्री नवयुवक कला संगम,मौनी बाबा मंदिर, ब्रह्मपुरी ने सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। संस्था के महासचिव श्री प्रदीप जैन ने बताया,कि दिल्ली पुलिस के उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी राहुल अलवाल, एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा सहित दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर, निगम पार्षद अनिल कुमार शर्मा गौड़, प्रीति गुप्ता,वीएचपी के दयालु जी महाराज, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के प्रमुख जयभगवान गोयल सहित महान विभूतियों का आगमन इस दौरान हुआ।श्री जैन ने कहा,कि वर्ष 1978 से निरंतर कला संगम भव्य रामलीला का आयोजन करता आया है। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में मदद मिलती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर माता पिता की सेवा करना व भाई-भाई के आपसी प्रेम को जीवन में उतारने का संकल्प लीला देखने आए प्रत्येक नागरिक को कराया जाता है। संस्था के संरक्षक पूर्व सांसद...

26वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर ... #rjspositivemedia

Image
26वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर ...      #rjspositivemedia नई दिल्ली। श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) के तत्वावधान में आयोजित 26 वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। हर वर्ष पितृपक्ष में आयोजित यात्रा इस वर्ष दिनांक 08 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) प्रात 10 बजे आईटीओ स्थित शहीदी पार्क नई दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी।  समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेंद्र ने बताया, कि समिति विगत 25 वर्षों से उत्तर भारत व दिल्ली एनसीआर और दुबई सिंगापुर से करीब 1,69,818 संग्रहित अस्थि कलशो को विधिवत वैदिक रीति और मंत्रोच्चारण के साथ हरिद्वार में मां गंगा के आँचल में विसर्जित कर चुकी है।  समिति के महामंत्री और यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा ने बताया, कि एकत्रित सभी अस्थि कलशों की सफाई करवाकर  दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को वैदिक रीति और 100 किलो दूध की धारा के साथ हरिद्वार, कनखल स्थित सती घाट पर विसर्जित किया जाएगा। समिति पिछले 25 वर्षों से ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग श्मशान घाटों से बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी ...