Posts

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन,पटना में आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2022 कार्यक्रम संपन्न, फोर्ड हाॅस्पीटल के सौजन्य से सौ पौधों और डायमंड बुक्स के सौजन्य से पुस्तकें वितरित की गई।सकारात्मक भारत-उदय भवन का दिल्ली में होगा भूमि पूजन.

Image
हिंदी दिवस और पितरों के सम्मान के साथ आरजेएस का पटना में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न. सकारात्मक भारत-उदय संकल्प के साथ दिल्ली में सकारात्मक भवन निर्माण का होगा भूमि पूजन. पटना। पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की सकारात्मक सोच से स्थापित बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार पटना में राम जानकी संस्थान नई दिल्ली का राष्ट्रीय कार्यक्रम हिन्दी दिवस और पितरों के सम्मान के साथ डा.अनिल सुलभ की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।  आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान के प्रदाताओं ने अपने पूर्वजों की स्मृति में महापुरुषों के नाम सकारात्मक व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत आरजेएस सूचना केंद्र,पटना के प्रभारी और राष्ट्रीय सम्मान के प्रदाता ओमप्रकाश झुनझुनवाला ने किया । इस अवसर पर फोर्ड हाॅस्पीटल, पटना के सौजन्य से 100 पौधों का वितरण और डायमंड बुक्स की पुस्तकें वितरित...

डाक्टरेट आफ फिलाॅसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित हुई प्रिंसिपल निर्मल।

Image
डाक्टरेट आफ फिलाॅसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित हुई प्रिंसिपल निर्मल। नई दिल्ली। यूएनआई ग्लोबल इंटीलेक्च्युवल फाउंडेशन द्वारा वेस्टर्न कोर्ट,नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में ग्लोबल इन्फ्यूलेंसर अवार्ड -2022 व एजुकेटर्स कान्क्लेव 2022 के अंतर्गत थियोफनी विश्वविद्यालय द्वारा राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध ओ.के.माडल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल को डाक्टरेट आफ फिलाॅसफी(पीएचडी)की उपाधि से सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हुए श्रीमती निर्मल ने राष्ट्रीय स्तर पर ना केवल बच्चों को शिक्षित किया, बल्कि रोजगारपरक कार्यो की प्रेरणा देकर उन्हें अपने परिवार की आजीविका कमाने की भी प्रेरणा दी। वरिष्ठ समाजसेवी योगी ओम कुमार पुण्डीर की पुत्रवधू के रुप में जाने जानी वाली डाक्टर निर्मल ने कहा,कि यह प्रेरणा मुझे भी अपने माता-पिता, गुरुजनों व अब ससुराल में भी अपने परिवार से मिली है, उन्होंने कहा,कि बचपन से मेरा सपना था,कि मैं अपनी मेहनत के बलबूते पर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त करु और आज वो मेरा सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा,कि मैं निरंतर प्रयास कर...

वरिष्ठ भाजपा नेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना।

Image
वरिष्ठ भाजपा नेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पांच बार दिल्ली कैंट विधानसभा से विधायक व एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन रहे श्री करण सिंह तंवर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।एक निजी अस्पताल में भर्ती श्री तंवर का हाल-चाल जानने वालो में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक दलो के नेता, पत्रकार व उनके प्रशंसक उनसे मिल रहे है। श्री तंवर ने बताया,कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, थोड़ी कमजोरी है वो भी जल्द भर जाएगी। वरिष्ठ डाक्टरों के पैनल का मानना है,कि दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी धर्म संप्रदाय के लोग कर रहे हैं। सकारात्मक भारत आंदोलन की RJS फैमिली की ओर से राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने श्री तंवर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर।हिमाचल से भी आए 168 अस्थि कलश। #rjspositivemedia

Image
21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर।हिमाचल से भी आए 168 अस्थि कलश।      #rjspositivemedia नई दिल्ली।श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.)व उनकी सहयोगी संस्थाओ के तत्वावधान में पितृपक्ष की ऐतिहासिक 21 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेन्द्र ने बताया,कि समिति पिछले 20 वर्षों करीब 1,50,901अस्थि कलशो का वैदिक रीति से विसर्जन कर चुकी है। उन्होंने बताया,कि इस दौरान पूरे भारतवर्ष के अतिरिक्त दो बार पाकिस्तान से व एक एक बार सिंगापुर और दुबई से भी अस्थि कलशो का संग्रहण किया गया था। श्री नरेन्द्र ने कहा,कि इस बार भी हमारी टीम के सदस्यों ने हजारों अस्थि कलशो को एकत्रित कर लिया है,जिनकी साफ सफाई 21 सितम्बर को की जाएगी और 23 सितम्बर 2022 शुक्रवार को सभी संग्रहित अस्थि कलशो के साथ यात्रा सुबह 10 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी और अगले दिन 24 सितम्बर शनिवार को कनखल , हरिद्वार के सतीघाट पर वैदिक रीति व 100 किलो दूध की धारा के साथ सामूहिक विसर्जन किया जाएगा।  समिति के महामंत्री व यात्रा...

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार, पटना से 13 सितंबर 2022को आरजेएस सकारात्मक भारत -उदय संकल्प का होगा आगाज़,11 सितंबर की शाम नवासिवीं आजादी की अमृत गाथा में महापुरुषों व हिन्दी के साहित्यकारों को दी जाएगी श्रद्धांजलि.

Image
रैना इन्फोटेक के सहयोग से आयोजित आजादी की अमृत गाथा में विनोबा भावे, महादेवी वर्मा और राधिका रमण प्रसाद व अब्दुल हमीद को दी जाएगी श्रद्धांजलि. बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार, पटना से आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय संकल्प का होगा आगाज़ . नई दिल्ली। बिहार की धरती से आरजेएस के सकारात्मक भारत-उदय संकल्प के लिए टीम आरजेएस सितंबर के दूसरे चरण में 11 सितंबर को दिल्ली से पटना पहुंच रही है ।इससे पहले प्रथम चरण में 4 सितंबर को पटना में प्रोफेसर बिजाॅन कुमार मिश्रा के साथ पालिका विनायक हॉस्पिटल पटना में उपभोक्ता जागरूकता पर सकारात्मक बैठक हुई थी । आरजेएस सकारात्मक भारत उदय सूचना केंद्र पटना के प्रभारी डॉक्टर ओम प्रकाश झुनझुनवाला ने बताया कि दूसरे चरण में 11 सितंबर 2022 को रैना इन्फोटेक,पटना के परिसर में  आयोजित आरजेएस की आजादी की उन्नासिवें अमृत गाथा में संत विनोबा भावे , साहित्यकार महादेवी वर्मा व राधिका रमण प्रसाद और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी ।  इसके साथ ही आगामी 13 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बिहार हिंदी साहित्य...

वरिष्ठ भाजपा नेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना. #rjspositivemedia

Image
वरिष्ठ भाजपा नेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पांच बार दिल्ली कैंट विधानसभा से विधायक व एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन रहे श्री करण सिंह तंवर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।एक निजी अस्पताल में भर्ती श्री तंवर का हाल-चाल जानने वालो में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक दलो के नेता, पत्रकार व उनके प्रशंसक उनसे मिल रहे है। श्री तंवर ने बताया,कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, थोड़ी कमजोरी है वो भी जल्द भर जाएगी। वरिष्ठ डाक्टरों के पैनल का मानना है,कि दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी धर्म संप्रदाय के लोग कर रहे हैं।

21वींअस्थि कलश विसर्जन यात्रा को लेकर पुण्यदायी समिति ने बैठक की।

Image
21वींअस्थि कलश विसर्जन यात्रा को लेकर पुण्यदायी समिति ने बैठक की। हरिद्वार।श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.) के तत्वावधान में आयोजित 21 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को देवभूमि हरिद्वार में आने से लेकर विसर्जन तक की तैयारियों को लेकर सहयोगी संस्था पुण्यदायी अभियान सेवा समिति ने वैश्य कुमार सभा भवन में एक बैठक का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच का संचालन अवनीश गोयल ने किया। प्रांत प्रभारी श्री रवीन्द्र गोयल ने आगामी 23 सितम्बर 2022 शुक्रवार को शाम 5 बजे देवभूमि उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन बार्डर पर हजारों अस्थि कलशो को पूरी टीम के साथ पुष्पांजलि कर यात्रा की अगवानी करने का निर्णय किया। उन्होंने कहा,कि यात्रा में शामिल करीब 150श्रद्धालुओ के लिए आनंद प्रकाश टुटेजा के सानिध्य में वहां जलपान का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में अगले दिन 24 सितम्बर 2022 (शनिवार)को कनखल, सतीघाट हरिद्वार में दोपहर 12.30 बजे इन सभी अस्थि कलशो को 100 किलो दूध की धारा के साथ वैदिक रीति से विसर्जन कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा...