छात्र जीवन ही देश की दिशा और दशा तय करता है -संजय सैन, डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली
छात्र जीवन ही देश की दिशा और दशा तय करता है -संजय सैन, डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला, दिल्ली नई दिल्ली। ब्रह्मपुरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन शिव मंदिर,कम्युनिटी सेंटर, ब्रह्मपुरी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के लिए उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी श्री संजय कुमार सैन साहब को आमंत्रित किया गया था, लेकिन दिल्ली से बाहर होने के कारण उन्होंने एसीपी गोकुलपुरी श्री अभिषेक गुप्ता को छात्रों के मार्गदर्शन के लिए भेजा।साथ ही उन्होंने अपने संदेश में कहा,कि छात्र जीवन ही सभी का टर्निंग प्वाइंट होता है, जिसमें छात्र ही देश की दिशा और दिशा तय करते हैं। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एसीपी साहब अभिषेक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न गीतो पर अपनी दिलकश प्रस्तुति पेश की। उपस्थित छात्र-छात्राओ व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा,कि विद्या के मंदिर से ही बच्चे अपना भविष्य तय करते हैं,जीवन में अनुशासन,शिक्षा के प्रति अपना बेहतर नजरिया और अपने ल...