दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा एनडीएमसी की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत ,एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने जताया आभार. #rjspbh
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा एनडीएमसी की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत ,एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने जताया आभार. संग्रहालय के रूप में मुख्य गोल मार्केट भवन का संरक्षण और जीर्णोद्धार मंदिर मार्ग पर जय प्रकाश नारायण पुस्तकालय नई दिल्ली (आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया)राजधानी के सांस्कृतिक संवर्धन और शैक्षिक उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष, श्री सतीश उपाध्याय ने माननीय उपराज्यपाल दिल्ली, श्री विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली के लोगों को दिल्ली के मध्य में स्थित ऐतिहासिक गोल मार्केट का संग्रहालय के रूप में संरक्षण और जीर्णोद्धार और जय प्रकाश नारायण पुस्तकालय मंदिर मार्ग की आज लॉन्च कार्यक्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। गोल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए श्री उपाध्याय ने कहा की, संग्रहालय और पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी । एक संग्रहालय के रूप में प्रतिष्ठित गोल मार्केट इमारत का जीर्णोद्धार अभी शुरुआत है, जिसमें आरके आश्रम मार्ग को मुख्य गोल मार्केट भवन से जोड़ने के लिए एक पैदल यात्र...