Posts

ब्राह्मण कल्याण महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सोती व संयोजक वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा बने।

Image
ब्राह्मण कल्याण महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सोती व  संयोजक वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा बने। नई दिल्ली। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद सोती को बनाया गया,तो वही वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रह्मनायक पंडित विजय शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया।तिलक नगर के चौखंडी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के विशाल प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद सोती का भव्य अभिनंदन किया गया,अन्य राज्यों से आए विप्र बंधुओं और भगिनियों ने एकजुट होकर भगवान श्री परशुराम जी महाराज के आदमकद चित्र के आगे संकल्प लिया, कि वे सभी ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए पूरे भारत का भ्रमण कर ब्राह्मण समाज को एकत्रित करेंगे।महासभा को गति देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को पूरे भारत का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया तथा उनका भी भव्य स्वागत किया गया। श्री सोती द्वारा नई कार्यकारिणी में कुछ वरिष्ठ लोगों को पदभार सौंपा गया। पंडित ओमप्रकाश शर्मा (संरक्षक),पं.गोपीचंद जोशी(सह-संयोजक), सुरेश चंद गौड (कार्यकारी अध्यक्ष),जिया लाल त्रिखा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),...

आरजेएस पीबीएच परिवार ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 पर विचार विमर्श किया

Image
आरजेएस पीबीएच परिवार ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 पर विचार विमर्श किया  उपभोक्ता अधिकार आंदोलन को पुनर्जीवित करने के लिए युवाओं की आवश्यकता- आरजेएस पीबीएच वेबिनार  सामान खरीदने में टैक्स सहित एमआरपी से अधिक पेमेंट नहीं करें - विशेषज्ञ  आरजेएस वेबिनार  विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आरजेसियंस ने किशन सिंह परमार-मोहिनी परमार को दी श्रद्धांजलि. नई दिल्ली।अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2025 के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि भारत का उपभोक्ता अधिकार आंदोलन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, और इसकी जीवन शक्ति और प्रभावशीलता को पुनः प्राप्त करने के लिए युवा समर्थकों की एक नई लहर की आवश्यकता है। राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएस) आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा आयोजित व संचालित इस 332 वें कार्यक्रम में, उपभोक्ता अधिकार आंदोलन में ख्याति प्राप्त स्व०किशन सिंह परमार और धर्मपत्नी स्व० मोहिनी परमार  को श्रद्धांजलि ...

विश्व किडनी दिवस 2025 पर लोगों को किया जागरूक। #rjspositivemedia

Image
विश्व किडनी दिवस 2025 पर लोगों को किया जागरूक।         #rjspositivemedia नई दिल्ली।विश्व किडनी दिवस के अवसर पर वर्द्धमान महावीर मैडिकल कॉलेज सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ हिमांशु वर्मा ने किडनी मरीजो को जागरूक करते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डाक्टर वर्मा ने बताया, कि मौसम के बदलाव के समय किडनी मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा,कि किडनी मरीज खाने में नमक का इस्तेमाल कम से कम करे,तेज नमक और मसालो से निर्मित अचार, पापड़, नमकीन, कोल्डड्रिंक, डब्बा बंद चीजें जैसे सोस,जैम, जैली सहित किसी भी तरह का जूस ना ले। डाक्टर वर्मा ने कहा,शरीर में सूजन आने पर पानी और पानी की चीजें चाय,काफी,दूध, तरबूज, खरबूजा,खीरा, नारियल पानी आदि ना लें। अमरुद बीज निकालकर,सेब, पपीता पूरे दिन में 100-150 ग्राम के बीच एक दिन में ले सकते हैं,हरी पत्तेदार सब्जियां पानी में उबालकर उसके बाद पानी फेंककर फिर बनाए, टमाटर और नींबू इस्तेमाल ना करें।एक दिन में 300 से 400 एमएल दूध मलाई उतार कर ले। उन्होंने कहा, किडनी मरीज प्रतिदिन एक कटोरी दाल ले सकते ...

रति चौबे रचित होली गीत " विभिन्नताओं की सोंधी-सोंधी खुश्बू " के रंग में आरजेसियंस ने मनाई होली.

नकारात्मक विचारों को जलाएं ,ऐसी सकारात्मक होली मनाएं -आरजेएस पीबीएच.रति चौबे रचित होली गीत "विभिन्नताओं की सोंधी-सोंधी खुश्बू" के रंग में आरजेसियंस ने मनाई होली.  रति चौबे रचित होली गीत " की सोंधी-सोंधी खुश्बूविभिन्नताओं" के रंग में आरजेसियंस ने मनाई होली.  नई दिल्ली। राम-जानकी संस्थान पीबीएच पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच)नई दिल्ली के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा आयोजित  "होली स्नेह मिलन के विविध रंग , सकारात्मक ऊर्जा के संग" ने होली के त्योहार में निहित एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और अटूट सकारात्मकता की भावना का प्रदर्शन किया। 12 मार्च 2025 को आरजेएस पीबीएच का 331वां कार्यक्रम हिन्दी महिला समिति, नागपुर, महाराष्ट्र की अध्यक्षा रति चौबे के सहयोग से  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन और प्रतिष्ठित वक्ताओं के ज्ञानवर्धक संबोधनों की एक समृद्ध चित्रमाला प्रस्तुत हुआ, जिसमें आज की दुनिया में सामाजिक सामंजस्य और आशावाद को बढ़ावा देने में होली की गहरी भूमिका को प्रभावी ढंग से उजागर किया गया।  श्रीमती रति चौबे ने सभी का स्वागत करते ह...