नीतू चंद्रा द्वारा स्थापित एग्रीफीडर के ज़रिये बिहार के किसानों के लिए खुले वैश्विक बाज़ारों के दरवाजे.
नीतू चंद्रा द्वारा स्थापित एग्रीफीडर के ज़रिये बिहार के किसानों के लिए खुले वैश्विक बाज़ारों के दरवाज़े नई दिल्ली, 8 जनवरी 2026: बिहार स्थित कृषि स्टार्ट-अप एग्रीफीडर, जिसकी सह-स्थापना अभिनेता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और उद्यमी नीतू चंद्रा ने प्रिया पांडेय, रमन कुमार और रौनक कुमार के साथ मिलकर की है, को यूएसए एफडीए (US FDA) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस प्रमाणन के साथ अब एग्रीफीडर बिहार के किसानों से सीधे प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों का निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कर सकेगा। इस उपलब्धि की घोषणा नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। इसी अवसर पर कंपनी ने अपने वैश्विक ब्रांड की पहचान “Agrifeeder by Neetu Chandra” को भी लॉन्च किया, जिसके तहत अब सभी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बेचे जाएंगे। ब्रांड लॉन्च के तहत सभी पैकेजिंग पर नीतू चंद्रा का नाम और उनकी विज़ुअल पहचान होगी, जिससे गुणवत्ता, भरोसे और वैश्विक उपभोक्ताओं के बीच पहचान को मज़बूती मिलेगी। एग्रीफीडर वर्तमान में बिहार के 50,000 से अधिक किसानो...