निगम पार्षद सुमन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ किया इलाके का दौरा।

निगम पार्षद सुमन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ किया इलाके का दौरा।
नई दिल्ली। चांदनी चौक वार्ड से निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड व शहरी आश्रय बोर्ड के अधिकारियों के साथ इलाके का सघन दौरा किया।श्री गुप्ता ने बताया,कि आम आदमी पार्टी के समय से बेहाल हुए क्षेत्र की जनता ने लगातार लिखित शिकायतें देकर अवगत कराया था,कि क्षेत्र में नाली,गली,सीवेज,गंदे पानी और रैन बसेरो की हालत चिंताजनक है, जिसके चलते आज गुरुद्वारा निकल्सन रोड़,मोरी गेट,साउथ इंडियन मद्रासी कालोनी,कूंचा मौहतर खां, वाल्मीकि मंदिर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा,कि मौके पर आए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं,कि यहां की समस्याओं के निराकरण की दिशा में तुरंत कार्य योजना बनाएं।श्री गुप्ता ने कहा,कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम सदैव तत्पर है।इस अवसर पर भाजपा चांदनी चौक मंडल के अध्यक्ष रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)