जिस देश में 19 करोड़ लोग रात को भूखे पेट सोने पर विवश है उस देश के नेताओं और अधिकारियों को इतनी सुविधाएं वेतन और पेंशन नहीं मिलनी चाहिए - शांता‌‌ कुमार ,#rjspositivemedia

जिस देश में 19 करोड़ लोग रात को भूखे पेट सोने पर विवश है उस देश के नेताओं और अधिकारियों को इतनी सुविधाएं वेतन और पेंशन नहीं मिलनी चाहिए - शांता‌‌ कुमार  #rjspositivemedia
file photo

पालमपुर - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि राज कुन्द्रा को लेकर पुलिस छानबीन के लिए उनके घर पहुंची तो उनकी धर्मपत्नी शिल्पा शेट्टी ने सबके सामने अपने पति को कहा हमारे पास सब कुछ है फिर यह सब करने की क्या जरूरत थी।  परिवार का नाम खराब हुआ।  मेरे हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गये।
file photo
उन्होंने कहा कि यदि शिल्पा शेट्टी को सचमुच अपने पति के कारनामों का कोई पता नही था तो इन शब्दो में व्यक्त उसकी व्यथा एक भारतीय नारी की आवाज़ है।  भारतीय नारी मूलरूप से ममता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति है। यदि उसे सब पता था तो अब शायद अकल आई होगी।
शान्ता कुमार ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि अधिकतर भ्रश्टाचार बड़े सम्पन्न लोग अधिकारी और नेता ही करते है। गरीब सब कुछ सहता है परन्तु भगवान और सरकार दोंनो से डरता है तथाकथित बड़े लोग न भगवान से डरते है और न सरकार से डरते है।  देष में भ्रश्टाचार भयंकर रूप धारण कर चुका है।  बहुत कम लोग पकड़े जाते है और उन में भी बहुत कम लोगो को सजा होती है।
उन्होंने कहा कि शिल्पा शेट्टी के यह शब्द कितने महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सब कुछ है फिर यह सब कुछ क्यों किया।  देश में सबसे अधिक भ्रश्टाचार करने वालों के पास भी सब कुछ होता है।  अब धन का लालच नहीं धन का पागलपन सवार है कुछ लोगों पर ।
शान्ता कुमार ने कहा मैं लगभग 33 वर्ष विधायक व सांसद रहा। इतनी सुविधाएं और वेतन मिलता है कि आज सब प्रकार से सम्पन्न हूं। पैंशन इतनी मिलती है कि मुझे बहुत अधिक लगती है। सच कहता हूं जिस देश में 19 करोड़ लोग रात को भूखे पेट सोने पर विवश है उस देश के नेताओं और अधिकारियों को इतनी सुविधाएं वेतन और पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।  इसीलिए मैं बहुत सा धन गरीब और समाज सेवा में लगा देता हूं।
(शांता कुमार जी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति)

RJS POSITIVE MEDIA
9811705015

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.