श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान ने निगम बोध घाट श्मशान भूमि को शव वाहन भेंट किया .

 श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान ने निगम बोध घाट श्मशान भूमि को शव वाहन भेंट किया . 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की प्रबुद्ध समाजसेवी संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संस्थान(पंजी.) एवं ओमप्रकाश बागला चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जमना बाजार स्थित निगम बोध घाट संचालन समिति को टैम्पो ट्रेवलर रुपी शव वाहन भेंट किया गया।
इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जोगीराम जैन,श्री ओमप्रकाश बागला,निगम बोध घाट संचालन समिति के सुमन गुप्ता सहित बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। 
इस अवसर पर श्री सुमन गुप्ता ने कहा,कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमणकाल के दौरान घाट के शव वाहनों और यहां के कर्मचारियों व अधिकारियों ने जिस अदम्य साहस के साथ काल का ग्रास बने मृतकों के ससम्मान दाह संस्कार में अग्रणी भूमिका निभाई है,उन सभी का हम धन्यवाद करते है।श्री गुप्ता ने कहा,कि ऐसे समय में संस्थान द्वारा घाट पर एक और शव वाहन को भेंट कर संस्था ने मानव जीवन की अंतिम यात्रा को सार्थक करने की पहल की है, इसके लिए समाज उनकी सराहना करता है।...

RJS POSITIVE MEDIA
8368626368
rjspositivemedia@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)