भारत जोड़ो आंदोलन की शुरुआत हो गई है- महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी महाराज। अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानूनों का आजाद भारत में 75 वर्षों तक चलना अपने आप में भारी खामी है।09अगस्त 1942 को अंग्रेजों से मुक्ति के लिए...भारत छोड़ो आंदोलन..की शुरुआत की गई थी, #rjspositivemedia


भारत जोड़ो आंदोलन की शुरुआत हो गई है-महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी महाराज।
नई दिल्ली। सेव इंडिया मूवमेंट के बैनर तले विश्व हिन्दू महासंघ व सनातन हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालका जी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी महाराज की अगुवाई में जंतर मंतर पर हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
मूवमेंट के नायक श्री अश्वनी उपाध्याय के आह्वान पर आज समस्त राष्ट्रभक्तों ने 'भारत जोड़ों आंदोलन का उदघोष किया। महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी महाराज ने सिंहगर्जना करते हुए कहा, कि अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानूनों का आजाद भारत में  75 वर्षों तक चलना अपने आप में भारी खामी है।
09अगस्त 1942 को अंग्रेजों से मुक्ति के लिए...भारत छोड़ो आंदोलन..की शुरुआत की गई थी, जिसके चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था।श्री अवधूत ने कहा,कि आज उसी आंदोलन की पूर्व संध्या पर हम सभी ये शपथ लेते हैं,कि जब अंग्रेजों द्वारा अपने हितो को साधने के लिए बनाए गए कानून निरस्त होकर स्वतंत्र भारत की सरकार अपने नए कानूनों को लाकर भारत जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू नही करती,तब तक देश के हर कोने से भारत को जोडकर चलने की आवाज उठती रहेगी। 
उन्होंने भारत सरकार से मांग की है,कि भारत के नागरिकों को सही न्याय मिल सके, इसके लिए कानूनो का नव निर्माण करना आवश्यक है।इस अवसर पर श्री अश्वनी उपाध्याय ने महंत श्री के उदबोवन की सराहना करते हुए कहा,कि देश की जनता जाग उठी है और उसे उम्मीद भी है,कि भारत की वर्तमान सरकार जल्द ही इस दिशा में सार्थक कदम उठाएगी।
RJS POSITIVE MEDIA
9811705015

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.